Showing posts with label Exam. Show all posts
Showing posts with label Exam. Show all posts

एड्स के बारे में रोचक तथ्य

एड्स

कुछ वक्त पहले तक एड्स का मतलब जिंदगी का अंत था, लेकिन आज इसे नियंत्रित करके इसके साथ जिया जा सकता है। एड्स का कोई इलाज नहीं है, इसलिए यह जरूरी है कि इसके बारे में जानकारी रखी जाए। आइए, विश्व एड्स दिवस (1 दिसम्बर) के अवसर पर एड्स से बचाव के बारे में जानें

आज भी आमतौर पर लोगों के मन में यही धारणा होती है कि एड्स रोगी के साथ उठने-बैठने, हाथ मिलाने, खाना खाने आदि से भी यह रोग फैलता है। लेकिन यह केवल भ्रम है। एड्स पीड़ित व्यक्ति के साथ नम्र व्यवहार बहुत जरूरी है, ताकि वह भी सामान्य जीवन जी सके।

क्या है एड्स

एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम (Acquired Immuno Deficiency Syndrome ) यानी एड्स एक ऐसी बीमारी है, जो एचआईवी नामक वायरस से फैलती है। यह वायरस शरीर में घुसने के बाद सफेद रक्त कणिकाओं पर हमला करता है और उन्हें नष्ट कर देता है। इन कोशिकाओं के खत्म होने के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है, नतीजतन कई तरह के संक्रमण होने लगते हैं। एचआईवी संक्रमण की अंतिम स्थिति को एड्स कहा जाता है। इस रोग से बचाव का एकमात्र उपाय सावधानी ही है।

खोज

1983 में फ्रांस के लुक मॉन्टेगनियर और फ्रांसोआ सिनूसी ने एलएवी वायरस की खोज की.


                     Look Monte Gniyr ( लुक मॉन्टेगनियर )


                         Francois Sinusi ( फ्रांसोआ सिनूसी )

 इसके एक साल बाद अमेरिका के रॉबर्ट गैलो ने एचटीएलवी 3 वायरस की पहचान की.



                                    Robert Gallo ( रॉबर्ट गैलो )
1985 में पता चला कि ये दोनों एक ही वायरस हैं.
1985 में मॉन्टेगनियर और सिनूसी को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
जबकि गैलो ने अपने परीक्षण का पेटेंट कराया.
 1986 में पहली बार इस वायरस को एचआईवी यानी ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस का नाम मिला.

क्यों होता है यह

*** AIDS अब तक सबसे ज्यादा अध्ययन की जाने वाली बिमारी है. AIDS के कारण ***

- पीड़ित व्यक्ति के साथ असुरक्षित सेक्स संबंध
- दूषित खून से
- दुषित टीको और सुईओं से
- पीड़ित माता के गर्भ में पल रहे बच्चे को और
- समलैंगिक संबंध


रोग के लक्षण

संक्रमित होने पर वजन कम होने लगता है
लंबे समय तक बुखार बना रह सकता है
शरीर में गिल्टियां बढ़ जाती हैं
जीभ पर भी काफी जख्म हो सकते हैं
छोटे-छोटे संक्रमणों का शरीर पर हमला होना और रोग बन जाना आम हो जाता है

 AIDS से बचाव 

पीड़ित साथी के साथ सेक्स संबंध न बनाएँ
खून को चढ़ाने से पहले जांच लें और
उपयोग की हुई सुईओं और टीके दुबारा न उपयोग करें।

उपचार

एड्स का कोई उपचार नहीं है। सबसे ज्यादा जरूरी है कि शरीर में एचआईवी संक्रमण पाए जाने पर धैर्य न खोएं
एड्स का मतलब मौत ही नहीं। ऐसे भी कई लोग हैं, जो इस संक्रमण से पीड़ित होने के बावजूद लंबे समय से अपना जीवन जी रहे हैं
संक्रमण पाए जाने पर डॉक्टरों के बताए निर्देशों का पालन करें
सही वक्त पर और सही तरीके से दवाओं का सेवन करें
एक स्वस्थ दिनचर्या से आप इस संक्रमण को नियंत्रित कर सकते हैं
एच.ए.ए.आर.टी. (हाइली एक्टिव एंटी रेटरो वायरस थेरेपी) सभी एड्स सेंटरों पर नि:शुल्क उपलब्ध हैं। यह इस रोग को नियंत्रित करने का एक साधारण-सा उपचार है


एड्स के बारे में रोचक तथ्य

विक्ष्व एड्स दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है. सबसे पहली बार यह 1 दिसंबर 1988 को मनाया गया था।
AIDS का International Symbol लाल रिबन है जो 1991 में अपनाया गया था।


                                            AIDS SYMBOL
AIDS चार शब्दों से बना है
Acquired = जो आप ने प्राप्त किया
Immuno = शरीर की प्रतिरक्षा
Deficiency = कमी और
Syndrome = संलक्षन. 
इसका अर्थ है कि वह बिमारी जो आपके शरीर की खुद की रक्षा करने की Power को कम कर देती है।

HIV का अर्थ है
Human = मानव
Immuno deficiency = जो प्रतिरक्षा को कम करे और
Virus = विषाणु. 
                                            HIV VIRUS

अर्थात् वह विषाणु जो किसी शरीर के अंदर उसकी रक्षा करने की शक्ति को कम करे।
दुनिया में लगभग 4 करोड़ लोग AIDS से पीड़ित है इन में से 2 करोड़ 10 लाख तो ऐसे है जो 15 साल से नीचे हैं।

इस बिमारी से अब तक 2 करोड़ 50 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

HIV विषाणु अफ्रीका में उभरा और 10 साल के भीतर ही पुरी दुनिया में फैल गया।

दुनिया में AIDS के 65 प्रतीशत मामले अफ्रीका के सहारा क्षेत्र में है इनमें से
90 प्रतीशत बच्चे हैं।

एक अनुमान के अनुसार 2011 में लगभग 25 लाख लोग एड्स से प्रभावित हुए जिनमें से 17 लाख की मौत हो चुकी है।

अमरीका में लगभग 11 लाख से ज्यादा लोग HIV से पीड़ित है और इनमें से 18.1 प्रतीशत को यह भी नही जानते कि उन को यह बिमारी है।

HIV विषाणु कमरे के तापमान (25 डिग्री C) पर भी सूखे खून में 10-15 दिन तक जीवित रह सकते है. जैसे के उपयोग किए हुए टीके जा सुई में ।

HIV विषाणु 60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान होने पर मारे जाते है।

HIV दुसरे विषाणुओं की तरह समुद्र के पानी में ज्यादा देर तक जिंदा नही रह सकते।

दुनिया में हर दिन लगभग 900 बच्चे HIV विषाणु के प्रभाव में आते हैं।

HIV विषाणु के अब तक दो प्रकार सामने आए है :-
HIV-1 (चिम्पांजी की प्रजाति से) और 
HIV-2 (मैंगेबी बंदर की प्रजाति से).
 HIV-1 आसानी से फैलता है और ज्यादा खतरनाक है जबकि HIV-2 आसानी से नही फैलता. 
दुनिया में HIV-1 के पीड़ित HIV-2 से कहीं ज्यादा है.
 HIV-2 सिर्फ पक्ष्चिम अफ्रीका तक सीमित है.

HIV से संबंधित सबसे सरल सिद्धांत को 'Hunter Theory' कहा जाता है।
दुनिया में HIV सबसे ज्यादा सेक्स संबंधो के कारण फैलता है इसके बाद गर्भ में पल रहे बच्चे को माता से, फिर ड्रगस लेने वाले सामान को दूसरों से Share करके और इसके बाद दूषित खुन और Health Care में उपयोग होने वाले दूषित सामान जैसे टीके-सुई आदि से होता है।

दक्षिणी अफ्रीका में HIV के सबसे ज्यादा 59 लाख पीड़ित हैं इसके बाद 40 लाख दक्षिणी एशिया में है जिनमें से 24 लाख भारत के है।

Botswana (दक्षिणी अफ्रीका के उत्तर स्थित पड़ोसी देश) में AIDS के कारण लोगों का औसत जीवन काल 65 साल से घट कर 35 साल रह गया है।

एचआईवी सबसे पहली बार 19वीं सदी की शुरुआत में जानवरों में मिला था. माना जाता है की इंसानों में यह चिंपांजी से आया. 
1959 में कांगो के एक बीमार आदमी के खून का नमूना लिया गया. कई साल बाद डॉक्टरों को उसमें एचआईवी वायरस मिला. माना जाता है कि यह पहला एचआईवी संक्रमित व्यक्ति था.


कई बार ऐसा होता है कि एचआईवी से ग्रसित होने के बाद भी कोई मरीज पूरी तरह से एड्स का शिकार नहीं होता.
अब वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है कि ऐसा क्यों होता है.

उन्हें लगता है कि एचआईवी वायरस के जीनों के एक ख़ास उत्परिवर्तन या म्यूटेशन के कारण ऐसा होता है जिससे ये वायरस प्रतिरोधी कोशिकाओं को समाप्त नहीं कर पाते.

दरअसल इन प्रतिरोधी कोशिकाओं की कमी के ही कारण शरीर में ऐसे संक्रमण हो जाते हैं जिससे एड्स होता है.और अगर इन प्रतिरोधी कोशिकाओं को कम नहीं होने दिया जाए तो कुछ लोगों में एचआईवी होने के बावजूद एड्स नहीं होता.

टीका

आज तक एचआईवी के रोकथाम के लिए कोई टीका नहीं बन पाया है. यह वायरस कई तरह का होता है और शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली पर बुरा असर डालता है. वैज्ञानिकों के लिए यह टीका चुनौती बना हुआ है.
Read More

Top Science ‪‎GK‬ Points

Top Science ‪‎GK‬ Points

=> खाना पकाने बर्तन एल्युमिनियम, कांस्य तथा इस्पात के बनाये जाते है, क्योंकि इस पदार्थो की विशिष्ट उसमे काम तथा चालकता अधिक होती है।


=> थर्मस फ्लास्क दोहरी कांच की दिवार के बने होते है जिसके कारण इनमें से ऊष्मा का संचरण न के बराबर होता है तथा रखी गई गर्म वस्तु गर्म व् ठंडी वस्तु बनी रहती है


=> कांच के गिलास में काफी तेज गर्म पानी डालने पर यह टूट जाता है, क्योंकि गर्म होने के कारण अंदर की सतह फैलती है।


=> सर्दियों में हैडपम्प का पानी गर्म व् गर्मियों में ठंडा महसूस होता है क्योकि सर्दियों में बाहर का तापमान अपेक्षाकृत कम होता है तथा गर्मियों में अधिक होता है।


=> मिटटी के घड़े में पानी ठंडा रहता है क्योकि इसके छिद्रों से वाष्पन के कारण लगातार ऊष्मा में कमी रहती है।


=> कमरों में रोशनदान छत के समीप बनाये जाते है, क्योंकि गर्म वायु हलकी होने के कारण ऊपर उठती है व् कमरे से बहार निकल जाती है।


=> गर्मी के मौसम में साइकिल की ट्यूब फैट जाती है, क्योंकि इनमे उपस्थित वायु ताप के कारण फैलती है। बरसात के मौसम में अधिक गर्मी महसूस होती है क्योकि ऊष्मा वायुमंडल से बहार नही निकल पाती।

Read More

Importent Full Form In ComPuter

Important full forms :- ek bar jarur pade

<<

VIRUS - Vital Information Resource UnderSeized.
* 3G -3rd Generation.
* GSM - Global System for Mobile Communication.
* CDMA - Code Divison Multiple Access.
* UMTS - Universal MobileTelecommunication
System.
* SIM - Subscriber Identity Module .
* AVI = Audio Video Interleave
* RTS = Real Time Streaming
* SIS = Symbian OS Installer File
* AMR = Adaptive Multi-Rate Codec
* JAD = Java Application Descriptor
* JAR = Java Archive
* JAD = Java Application Descriptor
* 3GPP = 3rd Generation Partnership Project
* 3GP = 3rd Generation Project
* MP3 = MPEG player lll
* MP4 = MPEG-4 video file
*AAC = Advanced Audio Coding
* GIF= Graphic Interchangeable Format
* JPEG = Joint Photographic Expert Group
* BMP = Bitmap
* SWF = Shock Wave Flash
* WMV = Windows Media Video
* WMA = Windows Media Audio
* WAV = Waveform Audio
* PNG = Portable Network Graphics
* DOC = Document (MicrosoftCorporation)
* PDF = Portable Document Format
* M3G = Mobile 3D Graphics
* M4A = MPEG-4 Audio File
* NTH = Nokia Theme (series 40)
* THM = Themes (Sony Ericsson)
* MMF = Synthetic Music Mobile Application File
* NRT = Nokia Ringtone
* XMF = Extensible Music File
* WBMP = Wireless Bitmap Image
* DVX = DivX Video
* HTML = Hyper Text Markup Language
* WML = Wireless Markup Language
* CD -Compact Disk.
* DVD - Digital Versatile Disk.
*CRT - Cathode Ray Tube.
* DAT - Digital Audio Tape.
* DOS - Disk Operating System.
* GUI -Graphical User Interface.
* HTTP - Hyper Text Transfer Protocol.
* IP - Internet Protocol.
* ISP - Internet Service Provider.
* TCP - Transmission Control Protocol.
* UPS - Uninterruptible Power Supply.
* HSDPA - High Speed Downlink PacketAccess.
* EDGE - Enhanced Data Rate for GSM
[GlobalSystem for Mobile Communication]
Evolution.
* VHF - Very High Frequency.
* UHF - Ultra High Frequency.
* GPRS - General PacketRadio Service.
* WAP - Wireless ApplicationProtocol.
* TCP - Transmission ControlProtocol .
* ARPANET - Advanced ResearchProject Agency
Network.
* IBM - International Business Machines.
* HP - Hewlett Packard.
*AM/FM - Amplitude/ Frequency Modulation.
* WLAN - Wireless Local Area network.
Read More

न्युटन के बारे में रोचक तथ्य (Amazing facts Newton)


न्युटन के बारे में रोचक तथ्य

👌👌👌👌👌

न्युटन

👇

👇👇👇👇👇


जब चाँद की यात्रा कर वापिस लौटे नील आर्मस्ट्रोंग से पूछा गया कि 

आप 

को किस वैज्ञानिक ने चाँद पर पहुँचाया. तब नील आर्मस्ट्रोंग ने उत्तर 

दिया-'न्युटन'.



आधुनिक विज्ञान की नीव रखने वाले न्युटन का जन्म आधुनिक कैंलेंडर 

के अनुसार 4 जनवरी 1643 ईसवी को हुआ.इस महा मानव ने विज्ञान 

को 

एक मजबुत सतंभ प्रदान किया है. न्युटन के गति नियम भैतिकशास्त्र 

की बड़ी उपलब्धी हैं. आइए इस महावैज्ञानिक के बारे में कुछ रोचक तथ्य 

जानते हैं-
💘💘💘💘💘



न्युटन के जन्म के तीन महीने पहले उनके पिता का निधन हो गया था. 

जब न्युटन का जन्म हुआ तो वह सामान्य नही थे और उनका आकार 

बहुत छोटा था. डाकटरों का कहना था कि वह बच नही पाएँगे. 



सर आईजैक न्युटन ने गणित, भौतिक शाश्त्र(Physics) और 

खगोलशाश्त्र के सिवाए कई धार्मिक किताबें भी लिखी हैं.
💜💜💜💜💜


न्युटन के सिर के ऊपर सेब गिरने से उनकी विज्ञान के प्रति प्रेरणा पैदा 

होने की बात एक लेखक Voltoire द्वारा प्रसिद्ध की गई है.
💞💞💞💞



न्युटन अपनी खोजों को जग-जाहिर करने से कतराते थे. उन्होंने करीब 

20 साल तक अपनी खोजों के बारे में किसी को नही बताया था.
💙💙💙💙💙



जब न्युटन छोटे थे तो वह पढ़ाई में कुछ खास अच्छे नही थे. एक बार 

स्कुल में एक लड़के ने न्युटन को पीटा मगर न्युटन जब गुस्से में आ गए 

तो उस लड़के को भाग के अपनी जान बचानी पड़ी. पर, जोशीले न्युटन 

यही पर संतुष्ट नही हुए, वह उस लड़के को पढ़ाई के क्षेत्र में भी पीछे करके 

सबक सीखाना चाहते थे. उसी दिन से न्युटन ने पढ़ाई में दिन रात एक 

कर दी. यह एक महत्तवपूर्ण लम्हा था जिसकी वजह से न्युटन पढ़ाई की 

और आकर्षित हुए और इतनी खोजे की. 

💜💜💜💜💜

न्युटन सिर्फ 23 साल के थे जब उन्होंने गुरूत्वाकर्षण की खोज की.
💘💘💘💘💘



जिस वर्ष न्युटन का जन्म हुआ था उसी वर्ष गैलीलीयो गैलीलायाई का 

निधन हुआ था.
🌟🌟🌟🌟🌟



धरती सुर्य के ईर्द-गिर्द गोल नही बल्कि अंड़ाकार घुमती है यह भी न्युटन 

ने ही बताया था.
💚💚💚💚💚



न्युटन एक खोजी भी थे. न्युटन ने पहली प्रकाश को परिर्वतित करने 

वाली दुरबीन खुद अपने हाथों से बनाई थी जो कि आज भी उपयोग की 

जाती है.
💜💗💜💙



न्युटन ने आजीवन शादी नही की.
💗💗💚💚💗💜



न्युटन के अनुमान के अनुसार संसार 2060 से पहले तक खत्म नही 

होगा.
❤💚💚💗💗



महावैज्ञानिक अल्बर्ट आईस्टाईन अपने अध्ययन कक्ष(Study room) में 

दीवार पर सर आईजैक न्युटन के साथ माइकल फैराडे और जेम्स 

सैक्सवैल की तस्वीर लगाकर रखते थे.💚💚💚💚💚
Read More