Showing posts with label Amazing Facts. Show all posts
Showing posts with label Amazing Facts. Show all posts

एड्स के बारे में रोचक तथ्य

एड्स

कुछ वक्त पहले तक एड्स का मतलब जिंदगी का अंत था, लेकिन आज इसे नियंत्रित करके इसके साथ जिया जा सकता है। एड्स का कोई इलाज नहीं है, इसलिए यह जरूरी है कि इसके बारे में जानकारी रखी जाए। आइए, विश्व एड्स दिवस (1 दिसम्बर) के अवसर पर एड्स से बचाव के बारे में जानें

आज भी आमतौर पर लोगों के मन में यही धारणा होती है कि एड्स रोगी के साथ उठने-बैठने, हाथ मिलाने, खाना खाने आदि से भी यह रोग फैलता है। लेकिन यह केवल भ्रम है। एड्स पीड़ित व्यक्ति के साथ नम्र व्यवहार बहुत जरूरी है, ताकि वह भी सामान्य जीवन जी सके।

क्या है एड्स

एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम (Acquired Immuno Deficiency Syndrome ) यानी एड्स एक ऐसी बीमारी है, जो एचआईवी नामक वायरस से फैलती है। यह वायरस शरीर में घुसने के बाद सफेद रक्त कणिकाओं पर हमला करता है और उन्हें नष्ट कर देता है। इन कोशिकाओं के खत्म होने के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है, नतीजतन कई तरह के संक्रमण होने लगते हैं। एचआईवी संक्रमण की अंतिम स्थिति को एड्स कहा जाता है। इस रोग से बचाव का एकमात्र उपाय सावधानी ही है।

खोज

1983 में फ्रांस के लुक मॉन्टेगनियर और फ्रांसोआ सिनूसी ने एलएवी वायरस की खोज की.


                     Look Monte Gniyr ( लुक मॉन्टेगनियर )


                         Francois Sinusi ( फ्रांसोआ सिनूसी )

 इसके एक साल बाद अमेरिका के रॉबर्ट गैलो ने एचटीएलवी 3 वायरस की पहचान की.



                                    Robert Gallo ( रॉबर्ट गैलो )
1985 में पता चला कि ये दोनों एक ही वायरस हैं.
1985 में मॉन्टेगनियर और सिनूसी को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
जबकि गैलो ने अपने परीक्षण का पेटेंट कराया.
 1986 में पहली बार इस वायरस को एचआईवी यानी ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस का नाम मिला.

क्यों होता है यह

*** AIDS अब तक सबसे ज्यादा अध्ययन की जाने वाली बिमारी है. AIDS के कारण ***

- पीड़ित व्यक्ति के साथ असुरक्षित सेक्स संबंध
- दूषित खून से
- दुषित टीको और सुईओं से
- पीड़ित माता के गर्भ में पल रहे बच्चे को और
- समलैंगिक संबंध


रोग के लक्षण

संक्रमित होने पर वजन कम होने लगता है
लंबे समय तक बुखार बना रह सकता है
शरीर में गिल्टियां बढ़ जाती हैं
जीभ पर भी काफी जख्म हो सकते हैं
छोटे-छोटे संक्रमणों का शरीर पर हमला होना और रोग बन जाना आम हो जाता है

 AIDS से बचाव 

पीड़ित साथी के साथ सेक्स संबंध न बनाएँ
खून को चढ़ाने से पहले जांच लें और
उपयोग की हुई सुईओं और टीके दुबारा न उपयोग करें।

उपचार

एड्स का कोई उपचार नहीं है। सबसे ज्यादा जरूरी है कि शरीर में एचआईवी संक्रमण पाए जाने पर धैर्य न खोएं
एड्स का मतलब मौत ही नहीं। ऐसे भी कई लोग हैं, जो इस संक्रमण से पीड़ित होने के बावजूद लंबे समय से अपना जीवन जी रहे हैं
संक्रमण पाए जाने पर डॉक्टरों के बताए निर्देशों का पालन करें
सही वक्त पर और सही तरीके से दवाओं का सेवन करें
एक स्वस्थ दिनचर्या से आप इस संक्रमण को नियंत्रित कर सकते हैं
एच.ए.ए.आर.टी. (हाइली एक्टिव एंटी रेटरो वायरस थेरेपी) सभी एड्स सेंटरों पर नि:शुल्क उपलब्ध हैं। यह इस रोग को नियंत्रित करने का एक साधारण-सा उपचार है


एड्स के बारे में रोचक तथ्य

विक्ष्व एड्स दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है. सबसे पहली बार यह 1 दिसंबर 1988 को मनाया गया था।
AIDS का International Symbol लाल रिबन है जो 1991 में अपनाया गया था।


                                            AIDS SYMBOL
AIDS चार शब्दों से बना है
Acquired = जो आप ने प्राप्त किया
Immuno = शरीर की प्रतिरक्षा
Deficiency = कमी और
Syndrome = संलक्षन. 
इसका अर्थ है कि वह बिमारी जो आपके शरीर की खुद की रक्षा करने की Power को कम कर देती है।

HIV का अर्थ है
Human = मानव
Immuno deficiency = जो प्रतिरक्षा को कम करे और
Virus = विषाणु. 
                                            HIV VIRUS

अर्थात् वह विषाणु जो किसी शरीर के अंदर उसकी रक्षा करने की शक्ति को कम करे।
दुनिया में लगभग 4 करोड़ लोग AIDS से पीड़ित है इन में से 2 करोड़ 10 लाख तो ऐसे है जो 15 साल से नीचे हैं।

इस बिमारी से अब तक 2 करोड़ 50 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

HIV विषाणु अफ्रीका में उभरा और 10 साल के भीतर ही पुरी दुनिया में फैल गया।

दुनिया में AIDS के 65 प्रतीशत मामले अफ्रीका के सहारा क्षेत्र में है इनमें से
90 प्रतीशत बच्चे हैं।

एक अनुमान के अनुसार 2011 में लगभग 25 लाख लोग एड्स से प्रभावित हुए जिनमें से 17 लाख की मौत हो चुकी है।

अमरीका में लगभग 11 लाख से ज्यादा लोग HIV से पीड़ित है और इनमें से 18.1 प्रतीशत को यह भी नही जानते कि उन को यह बिमारी है।

HIV विषाणु कमरे के तापमान (25 डिग्री C) पर भी सूखे खून में 10-15 दिन तक जीवित रह सकते है. जैसे के उपयोग किए हुए टीके जा सुई में ।

HIV विषाणु 60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान होने पर मारे जाते है।

HIV दुसरे विषाणुओं की तरह समुद्र के पानी में ज्यादा देर तक जिंदा नही रह सकते।

दुनिया में हर दिन लगभग 900 बच्चे HIV विषाणु के प्रभाव में आते हैं।

HIV विषाणु के अब तक दो प्रकार सामने आए है :-
HIV-1 (चिम्पांजी की प्रजाति से) और 
HIV-2 (मैंगेबी बंदर की प्रजाति से).
 HIV-1 आसानी से फैलता है और ज्यादा खतरनाक है जबकि HIV-2 आसानी से नही फैलता. 
दुनिया में HIV-1 के पीड़ित HIV-2 से कहीं ज्यादा है.
 HIV-2 सिर्फ पक्ष्चिम अफ्रीका तक सीमित है.

HIV से संबंधित सबसे सरल सिद्धांत को 'Hunter Theory' कहा जाता है।
दुनिया में HIV सबसे ज्यादा सेक्स संबंधो के कारण फैलता है इसके बाद गर्भ में पल रहे बच्चे को माता से, फिर ड्रगस लेने वाले सामान को दूसरों से Share करके और इसके बाद दूषित खुन और Health Care में उपयोग होने वाले दूषित सामान जैसे टीके-सुई आदि से होता है।

दक्षिणी अफ्रीका में HIV के सबसे ज्यादा 59 लाख पीड़ित हैं इसके बाद 40 लाख दक्षिणी एशिया में है जिनमें से 24 लाख भारत के है।

Botswana (दक्षिणी अफ्रीका के उत्तर स्थित पड़ोसी देश) में AIDS के कारण लोगों का औसत जीवन काल 65 साल से घट कर 35 साल रह गया है।

एचआईवी सबसे पहली बार 19वीं सदी की शुरुआत में जानवरों में मिला था. माना जाता है की इंसानों में यह चिंपांजी से आया. 
1959 में कांगो के एक बीमार आदमी के खून का नमूना लिया गया. कई साल बाद डॉक्टरों को उसमें एचआईवी वायरस मिला. माना जाता है कि यह पहला एचआईवी संक्रमित व्यक्ति था.


कई बार ऐसा होता है कि एचआईवी से ग्रसित होने के बाद भी कोई मरीज पूरी तरह से एड्स का शिकार नहीं होता.
अब वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है कि ऐसा क्यों होता है.

उन्हें लगता है कि एचआईवी वायरस के जीनों के एक ख़ास उत्परिवर्तन या म्यूटेशन के कारण ऐसा होता है जिससे ये वायरस प्रतिरोधी कोशिकाओं को समाप्त नहीं कर पाते.

दरअसल इन प्रतिरोधी कोशिकाओं की कमी के ही कारण शरीर में ऐसे संक्रमण हो जाते हैं जिससे एड्स होता है.और अगर इन प्रतिरोधी कोशिकाओं को कम नहीं होने दिया जाए तो कुछ लोगों में एचआईवी होने के बावजूद एड्स नहीं होता.

टीका

आज तक एचआईवी के रोकथाम के लिए कोई टीका नहीं बन पाया है. यह वायरस कई तरह का होता है और शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली पर बुरा असर डालता है. वैज्ञानिकों के लिए यह टीका चुनौती बना हुआ है.
Read More

Amazing Facts about Bill gates

Facts about Bill gates

 
                                             Bill Gets

दुनिया के सबसे धनी व्‍यक्ति बिल गेट्स को कौन नहीं जानता, वे Microsoft Company के संस्‍थापक हैं और इतना बड़ा आदमी बनने के बाद भी मात्र 10 डाॅलर की घड़ी पहनते है.
ये शख्स पैसो का ही नही दिल का भी अमीर है,
आइये जानते है Bill Gates के बारे में रोचक तथ्य।

1. बिल गेट्स का पूरा नाम है विलियम हेनरी गेट्स तृतीय.

2. बिल गेट्स की कहानी फकीर से अमीर वाली नही है। बल्कि, वे पहले से ही अमीर है। उनके पिता विलियम एच. गेट्स नामी वकील थे। गेट्स के परदादा बैंक के मालिक थे। उनके बाद बैंक का कामकाज गेट्स की दादी ने संभाला। दादी ने अरबों की संपति अपने पोते के नाम कर दी थी।


 
                   Bill Gets in Childhood
3. बिल गेट्स ने Programing Computer बनाने 13 साल की उम्र में शुरू कर दिए थे।

4. क्या आप को पता है कि बिल गेट्स को Computer Software Programing से इतना प्यार था कि वह पढ़ाई छोड़ कर इस में ही लगे रहते थे जिसकी वजह से वह 11वीं में फेल हो गए थे.

5. कहा जाता है कि बिल गेट्स अपनी हाई स्कूल क्लास में लड़कों से ज्यादा लड़कियां चाहते थे. इसके लिए उन्होंने स्कूल का कंप्यूटर सिस्टम हैक कर लिया था.


 
6. बिल गेट्स ने पहला कंप्यूटर प्रोग्राम एक गेम बनाने में इस्तेमाल किया था. इसे “Tic-Tac-Toe” गेम कहते थे. इसमें दो प्लेयर होते थे. एक तो कंप्यूटर और दूसरा एक इंसान.

7. उन्होंने अपना पहला प्रोग्राम केवल 17 वर्ष की आयु में बेचा था जो कि उनके स्कूल के लिए टाइम टेबल का एक सिस्टम था।

8. गेट्स ने भी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने 1975 में हार्वर्ड युनिवर्सिटी को छोड़ दिया और अपने आप को पूरी तरह से माइक्रोसॉफ्ट के प्रति समर्पित कर दिया। हालांकि 2007 में उसी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद डिग्री देकर सम्मानित किया.

9. बिल गेट्स ने अपनी 30 साल की उम्र में यह इच्छा व्यक्त की थी की वह करोडपति बनना चाहते है लेकिन यह बात अलग है की सिर्फ 1 साल के बाद ही वह अरबपति बन चुके थे।

10. बिल गेट्स की पहले एक कंम्पनी थी “Traff-O-Data” जो ऐसे यंत्र बनाती थी जो कि सड़क पर स्थति किसी बिन्दु से गुजरने वाली कारों की गिणती रिकार्ड करते थे।
 
                                           Bill Gets's Airplan
11. 1997 तक वह तक वह आम आदमी की तरह ही उड़ान भरते थे। अब उनके पास अपनी एक प्लेन है जिसको वह अपना ‘बड़ा फिजूलखर्च’ बताते हैं।

12. अपने महंगे प्लेन के अलावा बिल गेट्स के पास कैंची का अविष्कार करने वाले “लियोनार्डो दा विंसी” के लिखे हुए कोड भी है जो इन्होने साल 1994 में 30.8 मिलियन डॉलर में ख़रीदे थे।

13. बिल गेट्स English के अलावा कोई और भाषा नहीं जानते। उनके जीवन में सबसे बड़ा अफसोस यही है।

 
                              Bill Gets in Jail
14. बिल गेट्स को 17 की उम्र में लाल बत्ती तोड़ने के जुर्म में जेल की हवा खानी पड़ी थी।

15. कार के शौकिन गेट्स ने माइक्रोसाॅफ्ट की पार्किंग में एक कर्मचारी की कार को ठोकर मार दी। वे कर्मचारी को अपना बिजनेस कार्ड पकड़ाकर चलते बने और कह गए कि डैमेज ठीक कराने के पैसे आकर ले जाएं। इससे “Send the bill to bill” की कहावत फेमस हो गई।

16. बिल गेट्स हर सेकेंड में करीब 12,054 रूपए कमाते हैं यानि कि एक दिन में लगभग 102 करोड़ रूपए कमाते हैं।

17. अगर बिल गेट्स का अपना कोई देश होता तो पुरी दुनिया में वह देश 37वां सबसे अमीर देश होता।

18. बिल गेट्स अगर पूरी दुनिया में हर व्यक्ति को लगभग बराबर-बराबर रूपए बाटें तो हर एक के हिस्से में करीब 4,983 रूपए आएगें।

19. हमारे भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी “Mahendra Singh Dhoni” हैं. अगर वह अपना पैसा बिलकुल खर्च न करें तो उन्हें बिल गेट्स के बराबर पैसा इकट्टठा करने में 35,000 साल लग जाएगें।

20. बिल गेट्स पूरे अमेरिका का कर्जा सिर्फ दस साल में उतार सकते हैं।

21. यदि बिल गेट्स 6.5 करोड़ रुपए रोज खर्च करे तो भी अपनी पूरी संपत्ति को खर्च करने में इन्हें 218 साल लगेंगे।

22. अगर मौजूदा संपत्ति के हिसाब से आकलन करें तो बिल गेट्स जब तक जीवित रहेंगे प्रति सेकंड 7 हजार रुपये कमाते रहेंगे. ऐसे में मजाक में कहा जाता है कि अगर बिल गेट्स अपना 100 डॉलर का जमीन पर गिर गया नोट उठाते हैं, तो वह उठाने में उन्हें जितना समय लगेगा, उतने में वह उससे ज्यादा रकम कमा लेते हैं.

23. गेट्स अपनी लाइफ में 100 मिलियन डाॅलर (63170 Crore) दान करना चाहते है।

                                                               Bill Gets With His Family
24. बिल गेट्स के दो बेटियां और एक बेटा है। हर बच्चे को माता पिता से केवल 10 मिलियन डॉलर मिलेंगे जबकि उनकी संपत्ति 72 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।
            
25. गेट्स हर साल 6.4 करोड़ रूपए प्राॅपर्टी टैक्स के रूप में अदा करते है। जबकि अपने अक्षय कुमार 18 करोड़ रूपए TAX भरते है।

                                                                     Bill Gets in INDIA with Wife
26. बिल गेट्स के दिल में भारत के लिए विशेष स्थान है. वह यहां गरीबों के पुनरुत्थान के लिए चलाए जा रहे फाउंडेशन के कार्यक्रमों को देखने हर साल आते हैं.

27. बिल गेट्स आज भी खाना खाकर अपनी प्लेट खुद ही साफ करते है। वे कहते है कि मुझे ये अच्छा लगता है।

28. अगर किसी को जाना है तो  बता दे कि बिल गेट्स के घर का पता है :

1835, 73 एवेन्यू एनई, मेडिना, वॉशिंगटन 98039. 
                                        Bill Gets House
Read More

गुरू नानक से जुड़े हैरानीजनक तथ्य

 गुरू नानक (पंजाबी: ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ)

जन्म :- नानक कार्तिक पूर्णिमा, संवत् १५२७ अथवा 15 अप्रैल 1469 राय भोई की तलवंडी, (वर्तमान ननकाना साहिब, पंजाब, पाकिस्तान, पाकिस्तान)

मृत्यु :- 22 सितंबर 1539करतारपुर

समाधि स्थल  :- करतारपुर

व्यवसाय :- सिखधर्म के संस्थापक

सक्रिय वर्ष :- 1499–1539

पूर्वाधिकारी :- गुरु अंगद देव

परिचय 

इनका जन्म रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी नामक गाँव में 15 अप्रैल, 1469 में कार्तिकी पूर्णिमा को एक खत्रीकुल में हुआ था। इनके पिता का नाम कल्यानचंद या मेहता कालू जी था, माता का नाम तृप्ता देवी था। तलवंडी का नाम आगे चलकर नानक के नाम पर ननकाना पड़ गया। इनकी बहन का नाम नानकी था। इनके अनुयायी इन्हें गुरु नानक, गुरु नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से संबोधित करते हैं। गुरु नानक अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाजसुधारक, कवि, देशभक्त और विश्वबंधु - सभी के गुण समेटे हुए थे।


                 विद्यालय में बालक नानक
बचपन से इनमें प्रखर बुद्धि के लक्षण दिखाई देने लगे थे। लड़कपन ही से ये सांसारिक विषयों से उदासीन रहा करते थे। पढ़ने लिखने में इनका मन नहीं लगा। ७-८ साल की उम्र में स्कूल छूट गया क्योंकि भगवत्प्रापति के संबंध में इनके प्रश्नों के आगे अध्यापक ने हार मान ली तथा वे इन्हें ससम्मान घर छोड़ने आ गए। तत्पश्चात् सारा समय वे आध्यात्मिक चिंतन और सत्संग में व्यतीत करने लगे। बचपन के समय में कई चमत्कारिक घटनाएं घटी जिन्हें देखकर गाँव के लोग इन्हें दिव्य ऴ्यक्तित्व मानने लगे। बचपन के समय से ही इनमें श्रद्धा रखने वालों में इनकी बहन नानकी तथा गाँव के शासक राय बुलार प्रमुख थे।
नानक के सिर पर सर्प द्वारा छाया करने का दृश्य देखकर राय बुलार का नतमस्तक होना

विवाह

इनका विवाह सोलह वर्ष की अवस्था में गुरदासपुर जिले के अंतर्गत लाखौकी नामक स्थान के रहनेवाले मूला की कन्या सुलक्खनी से हुआ था। ३२ वर्ष की अवस्था में इनके प्रथम पुत्र श्रीचंद का जन्म हुआ। चार वर्ष पीछे दूसरे पुत्र लखमीदास का जन्म हुआ। दोनों लड़कों के जन्म के उपरांत १५०७ में नानक अपने परिवार का भार अपने श्वसुर पर छोड़कर मरदाना, लहना, बाला और रामदास इन चार साथियों को लेकर तीर्थयात्रा के लिये निकल पडे़ ।

उदासियाँ  

ये चारों ओर घूमकर उपदेश करने लगे। १५२१ तक इन्होंने तीन यात्राचक्र पूरे किए, जिनमें भारत, अफगानिस्तान, फारस और अरब के मुख्य मुख्य स्थानों का भ्रमण किया। इन यात्राओं को पंजाबी में "उदासियाँ" कहा जाता है।

दर्शन 

नानक सर्वेश्वरवादी थे। मूर्तिपूजा को उन्होंने निरर्थक माना। रूढ़ियों और कुसंस्कारों के विरोध में वे सदैव तीखे रहे। ईश्वर का साक्षात्कार, उनके मतानुसार, बाह्य साधनों से नहीं वरन् आंतरिक साधना से संभव है। उनके दर्शन में वैराग्य तो है ही साथ ही उन्होंने तत्कालीन राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक स्थितियों पर भी नजर डाली है। संत साहित्य में नानक उन संतों की श्रेणी में हैं, जिन्होंने नारी को बड़प्पन दिया है।

उपदेश 

इनके उपदेश का सार यही होता था कि ईश्वर एक है उसकी उपासना हिंदू मुसलमान दोनों के लिये है। मूर्तिपुजा, बहुदेवोपासना को ये अनावश्यक कहते थे। हिंदु और मुसलमान दोनों पर इनके मत का प्रभाव पड़ता था। लोगों ने तत्कालीन इब्राहीम लोदी से इनकी शिकायत की और ये बहुत दिनों तक कैद रहे। अंत में पानीपत की लड़ाई में जब इब्राहीम हारा और बाबर के हाथ में राज्य गया तब इनका छुटकारा हुआ।

मृत्यु   

जीवन के अंतिम दिनों में इनकी ख्याति बहुत बढ़ गई और इनके विचारों में भी परिवर्तन हुआ। स्वयं विरक्त होकर ये अपने परिवारवर्ग के साथ रहने लगे और दान पुण्य, भंडारा आदि करने लगे। उन्होंने करतारपुर नामक एक नगर बसाया, जो कि अब पाकिस्तान में है और एक बड़ी धर्मशाला उसमें बनवाई। इसी स्थान पर आश्वन कृष्ण १०, संवत् १५९७ (22 सितंबर 1539 ईस्वी) को इनका परलोकवास हुआ।

मृत्यु से पहले उन्होंने अपने शिष्य भाई लहना को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया जो बाद में गुरु अंगद देव के नाम से जाने गए। गुरु नानक के पुत्रों ने इसका विरोध भी किया।

कवित्व 

 नानक अच्छे कवि भी थे। उनके भावुक और कोमल हृदय ने प्रकृति से एकात्म होकर जो अभिव्यक्ति की है, वह निराली है। उनकी भाषा "बहता नीर" थी जिसमें फारसी, मुल्तानी, पंजाबी, सिंधी, खड़ी बोली, अरबी, संस्कृत और ब्रजभाषा के शब्द समा गए थे ।

रचनाएँ 

 गुरु ग्रन्थ साहिब में सम्मिलित 974 शबद (19 रागों में), गुरबाणी में शामिल है- जपजी, Sidh Gohst, सोहिला, दखनी ओंकार, आसा दी वार, Patti, बारह माह । 




Read More

Interesting facts about Google

Interesting facts about Google (in Hindi)
गूगल के बारे में रोचक तथ्य




Google


इंटरनेट की दुनिया से जुड़े लोगों से यह पूछना कि आप गूगल के बारे में जानते है, बेमानी सवाल होगा.
1998 में शुरू यह सर्च इंजन जल्द ही लोगों की daily life का हिस्सा बन गया.
लोग अक्सर पूछते हैं कि गूगल सर्च इंजन होने के क्या मायने हैं, इसका पहला जवाब होता है भरोसा.
 इंटरनेट पर किसी को कुछ भी चाहिए, उसका पहली शुरूआत गूगल homepage से ही होती है.
गूगल ने इंटरनेट सर्चिंग को आसान बनाया है.
सर्च इंजन ज्यादा user friendly हुआ है.
Youtube से Gmail तक और एंड्रोइड से लेकर गूगल अर्थ तक हर जगह पूरी दुनिया गूगलमय हो गई है.
आइए जानते हैं गूगल के बारे में कुछ रोचक बातें.

गुगल एक सैकेंड में लगभग 35,700 रूपए कमाता है.

अगर आपको कोई चीज को सर्च करना हो तो हम कहते हैं गूगल पर सर्च करो न कि इंटरनेट पर.
इस बात मतलब यह कि आज गूगल इंटरनेट का पर्याय बन चुका है.
इस कंपनी की शुरुआत 1995 में हुई थी.
 गूगल को गूगल बनाने वाले लैरी पेज और सर्जे ब्रिन 1995 में पहली स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिले.
साल 1996 में उन्होंने पहला सर्च इंजन 'बेकरब' बनाया. Domain register करने के वक्त इसे गूगल नाम दिया. दरअसल 'गूगल' असल में गोगल की गलत स्पेंलिंग है.
 गूगल एक बहुत बड़ी संख्या है, जिसमें 1 से लेकर 100 शून्य लगते हैं.
गूगल इंक आधिकारिक रूप से 1998 में दर्ज कर ली गई.
उस समय दुनिया की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में एक 'सन' ने एक लाख dollar के बदले कंपनी खरीदने की कोशिश की थी.
वह भी ऐसे समय में, जब गूगल का कोई अस्तित्व नहीं था.

1998 में पहली बार गूगल डूडल दर्शकों को homepage पर दिखाई दिया.
इसमें नेवाडा में Burning festivel में भाग ले रहे लोगों के बारे में था.
गूगल में डूडल की बहुत बड़ी टीम काम करती है, जो अभी तक एक हजार से ज्यादा डूडल post कर चुकी है. डूडल एक खास तरह का लोगो होता है, जो गूगल पर किसी भी खास दिन या किसी बड़े व्यक्ति की याद पर लगाया जाता है.
जब दिवाली का त्योहार होता है तो पटाखे वाला डूडल दिखाया जाता है.नीचे वही दिखाया गया है.



2000 में गूगल ने adword की शुरुआत की.
यह self service program है, जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति online कैम्पेन चला सकता है.
आज के विज्ञापन संबंधी समाधान, जैसे display, mobile, video और simple text की शुरुआत एक दशक पहले हो चुकी थी.
इस service ने हजारों व्यापार फर्म्स को फायदा पहुंचाया.

2004 में अप्रैल फूल यानी एक अप्रैल के दिन गूगल ने Gmail शुरू किया. सबसे ज्यादा Storage, तेजी से मेल सेंड करने की क्षमता ने लोगों के बीच इसे लोकप्रिय बना दिया.

शुरुआत में इसे Gmail account बनाने के लिए इसका आमंत्रण होना बहुत जरुरी होता था.
बाद में popular होने के बाद यह सबके लिए free कर दिया गया.

2004 में ही गूगल ने digital mapping कंपनी कीहोल को अधिग्रहण कर लिया और 2005 में google map और गूगल अर्थ जैसी नई एप्लीकेशन लांच की. इसमें ऐसे फीचर हैं, जो पलभर पूरी दुनिया का नाप दें.
वही अब इसकी पहुंच चाँद तक है.

गूगल की Gphone लाने को लेकर बहुत सारे कयास लगाए जा रहे थे.
बाद में कंपनी मोबाइल फोन के लिए एंड्रोएड प्लेटफॉर्म लेकर आई.
यह आज सभी फोन users की जरूरत बन गया है.

गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का हे ! उतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए एक टेराबाइट की एक लाख ड्राइव की जरुरत होगी !


Google Home Page


गूगल का home पेज इतना खाली इसलिए लगता हे क्योकि सर्ग़ेई ब्रिन और लेरी पेज को html का ज्ञान नहीं था ! जिस से वे इसे भव्य बना पाते ! बहुत समय तक तो इस पर सबमिट बटन भी नहीं था, रिटर्न की को हिट करके ही टेग सर्च किये जाते थे !

गूगल ने अपने स्ट्रीट व्यू मेप के लिए 80 लाख 46 हजार की.मी. सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए हे !

दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण कम्पनी की वेबसाइट के कोड में 23 मार्कअप एरर हे !

2011 में गूगल का 96 फीसदी रेवेन्यु जो की 37.9 अरब डॉलर था ! वह सिर्फ विज्ञापन से आया था !

गूगल कोई भी उत्पाद लाता था और वह कुछ दिनों में हिट भी हो जाता है.
2 सितम्बर 2008 में New open sorce web browser लांच किया गया है, जिसका नाम था गूगल क्रोम था, इसके आने के बाद इंटरनेट users को एक नया एहसास मिला.
नीचे वही दिखाया गया है.


2006 में गूगल ने ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग साइट Youtube खरीद ली.


  Youtube पर हर मिनट के हिसाब से 60 घंटे तक वीडियो upload किए जाते हैं.
वहीं दुनिया भर लाखों चैनल पर आने वाले programe इस पर upload होते हैं, इस तरह की चीज ने दुनिया को और पास लाकर खड़ा कर दिया.
Read More

अंडरटेकर से जुड़े हैरानीजनक तथ्य

अंडरटेकर से जुड़े हैरानीजनक तथ्य




डेडमैन

अंडरटेकर के नाम से जाने जाते WWE के स्टार रेसलर का वास्तविक नाम मार्क विलियम कैलावे है।

 इनका जन्म 24 मार्च 1965 को हुआ था और 1984 में इन्होंने अपने रेसलिंग करियर की शुरूआत की।

 इस पोस्ट में हम आपको उनके जीवन और रेसलिंग करियर से जुड़े हैरान कर देने वाले तथ्य बताएँगे।


जब अंडरटेकर ने रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा तो वह अपनी पहली ही फाइट ब्रूसर बॉडी से हार गए। पर इसके बाद कभी भी ब्रूसर बॉडी अंडरटेकर को नही रहा सके।

अंडरटेकर को WWE में रिकार्ड जीत और उनके खतरनाक मूव्स के कारण 'डेडमैन' के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें 'द अमेरिकन एस' भी कहते हैं।

 

ब्रदर ऑफ डिस्ट्रक्शन

WWE स्टार केन , अंडरटेकर के सौतेले भाई हैं। इन दोनों भाईयो की टीम को 'ब्रदर ऑफ डिस्ट्रक्शन' कहा जाता है। दोनो ने साथ मिलकर सात बार टैग टीम चैम्पियन होने का गौरव हासिल किया है जो कि एक रिकार्ड है।

अंडरटेकर इकलौते ऐसे पहलवान है, जिन्होंने दिसंबर, 1991 से सितंबर 1993 तक बिना मैच गंवाए तीन बार वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनसिप का खिताब जीता जो कि एक वर्ल्ड रिकार्ड है।

अंडरटेकर ने हॉलीवुड की दो फिल्मों - 'सुबर्बन कमांडो' और 'बियांड हयैट' के इलावा तीन Tv shows में काम किया है।
 

                    Tv shows  में अंडरटेकर

फिल्म 'खिलाड़ियो का खिलाड़ी' का एक दृश्य जिसमें अक्षय कुमार और अंडरटेकर (ब्रायन ली) फाइट कर रहे हैं

अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियो का खिलाड़ी'  के चरित्र को एक खलनायक के रूप में पेश किया गया है। इस फिल्म में अंडरटेकर का रोल ब्रायन ली द्वारा निभाया गया है।

ब्रायन ली अपने आपको अंडरटेकर की तरह पेश करके WWF में जा चुके है। प्रशंसक व्यंग्यात्मक तरीके से ब्रायन ली को 'अंडरफेकर' कहते थे। पर असली अंडरटेकर ने ब्रायन ली को 3 फाइट्स में लगातार हरा दिया था।



ब्रॉक लेसनर जिस फाइट में अंडरटेकर को हरा देते है उसका दृश्य

अंडरटेकर WWE के रेसेलमेनिया इवेंट में केवल एक बार हारे हैं।
7 अप्रैल 2014 को रेसेलमेनिया इवेंट में ब्रॉक लेसनर ने अंडरटेकर को हरा दिया।

 इससे पहले अंडरटेकर ने रेसेलमेनिया में लगातार 21 फाइट जीती थी जो कि एक रिकार्ड था। पर 24 अगस्त 2015 को हुए एक मैच में अंडरटेकर ने ब्रॉक लेसनर को हरा दिया।












अंडरटेकर ने तीन शादियां की है जिनसे उन्हें 4 बच्चे हैं।

उनकी पहली पत्नी जोडी से उनकी शादी 1989 में हुई और 1999 में तलाक हो गया। उन्हें जोडी से गुनर विसेंट नाम का बेटा प्राप्त हुआ।

 उनकी दूसरी शादी सारा से हुई जिससे उन्हें दो बेटियां चासे और ग्रैसी प्राप्त हुई। यह शादी सन 2000 से 2007 तक चली।

 उनकी तीसरी शादी मिशेल से सन 2010 में हुई जो अब तक कायम है। मिशेल से उन्हें बेटी किया फैथ है।

अंडरटेकर ने अपने रेसलिंग करियर में 750 से ज्यादा मुकाबले लड़े है। इनमे से 67 प्रतीशत में उन्हें जीत मिली, 24 प्रतीशत हारे और बाकी के ड्रा रहे। उन्होंने WWE में 100 से ज्यादा खिताब जीते हैं।
Read More

Strange facts (in Hindi)

Strange facts (in Hindi) -(अद्भुत तथ्य )
(रोचक तथ्य )



1. लेम्बोरगिनी कारों का खयाल एक ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी को फेरारी कंपनी के मालिक द्वारा किए गए अपने अपमान के बाद आया था।

2. किसी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट या नई Language सीखने से आपके दिमाग की क्षमता बढ़ती है।

3. आप किसी लड़की के साथ कोई Movie देखना चाहते है? उससे पूछिए कि उसकी पसंद की Movie कौन-सी है। जब वह फिल्म का नाम बता दे तो कहिए की आपने Movie नही देखी है। वह अपने आप कहेगी की हम साथ में देखते हैं।

4. आप चाहे तो Maths Assignment Online भी पा सकते हैं। Text Book का नाम और फिर Answers लिखकर देखिए।

5. आप बैटरी को 6 इंच की हाईट से गिरा कर देखिए। बैटरी अगर एक बार उछलती है तब यह ठीक हालत में है। अगर ज्यादा बार उछलती है तो यह खराब हो चुकी है या खराब होने वाली है।

6. नाश्ते के समय Chocolate का एक छोटा टुकड़ा खाने से दिनभर आपका मूड अच्छा बना रहता है।

7. अगर आपका Dog घर से बाहर निकल गया है तो इसका पीछा मत कीजिए। फर्श पर लेट जाइए और दिखाइए की आपको चोट लगी है। आपका Dog खुद ही आपको देखने के लिए लौट आएगा।

8. पीले दांत ज्यादा अच्छे होते हैं। क्योकिं दांतो का असली रंग हल्का पीला ही है। दांतो को White करने की कोशिश कभी न करे।

9. सोने में परेशानी महसूस हो रही है, अपनी पलकों को तेजी से खोलिए, बंद कीजिए। थकी हुई आंखें सोने में आपकी हेल्प करेंगी।

10. अगर आप हर हफ्ते 5 या इससे ज्यादा Chocolate खाएं तो हार्ट की बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है।


11. किसी Restaurent में Order देने के बाद अपने हाथ जरूर साफ करे। क्योकिं Menu Card वहां सबसे ज्यादा गंदा होता है।

12. औसतन हवाई यात्रा के टिकट यात्रा के दिन से 54 दिन पहले सबसे अधिक सस्ते होते हैं।

13. मांस और दूध से बने उत्पाद खाने से आपके शरीर में मेलानिन नाम के तत्व का उत्पादन बढ़ता है, जिससे आप सर्दी के मौसम में सूरज की नुकसानदायक किरणों से बचे रहते हैं।

14. नाचने से हृदय रोगों से बचाव होता है, साथ ही साथ इससे उच्चरक्तचाप में भी फायदा होता है।

15. अगर आप अपने दांत ब्रश करते समय और ऐसे ही कुछ अन्य छोटे कार्यों के लिए दूसरे हाथ का प्रयोग करेंगे तो आपके दिमाग को दूसरी तरह से काम करना पड़ता है। इससे आपका कंट्रोल बढ़ता है।

16. अगर आप जल्दी से वजन घटाना चाहते हैं तो वर्क आउट के पहले बिना शक्कर और दूध के कॉफी पीजिए।

17. हर दिन कम से कम तीन ऑपोजिट सेक्स के लोगों से बात करने की कोशिश करें। फिर देखना आपके अंदर अपने आप आत्मविश्वास बढ़ जाएगा।

18. अगर आप 5 मिनट से भी कम समय में सो जाते हैं तो इससे साबित होता है कि आप में नींद की जबरदस्त कमी है।

अगर आप भी उन्ही लोगो में से है जो ज्यादा से ज्यादा रोचक तथ्य पढ़ना चाहते है तो आपको भी उनकी तरह दिन में एक बार वेबसाइट पर जरूर आना होगा।
Read More

Strange facts (in Hindi)

Strange facts (in Hindi) -(अद्भुत तथ्य )
(रोचक तथ्य )



1. लेम्बोरगिनी कारों का खयाल एक ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी को फेरारी कंपनी के मालिक द्वारा किए गए अपने अपमान के बाद आया था।

2. किसी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट या नई Language सीखने से आपके दिमाग की क्षमता बढ़ती है।

3. आप किसी लड़की के साथ कोई Movie देखना चाहते है? उससे पूछिए कि उसकी पसंद की Movie कौन-सी है। जब वह फिल्म का नाम बता दे तो कहिए की आपने Movie नही देखी है। वह अपने आप कहेगी की हम साथ में देखते हैं।

4. आप चाहे तो Maths Assignment Online भी पा सकते हैं। Text Book का नाम और फिर Answers लिखकर देखिए।

5. आप बैटरी को 6 इंच की हाईट से गिरा कर देखिए। बैटरी अगर एक बार उछलती है तब यह ठीक हालत में है। अगर ज्यादा बार उछलती है तो यह खराब हो चुकी है या खराब होने वाली है।

6. नाश्ते के समय Chocolate का एक छोटा टुकड़ा खाने से दिनभर आपका मूड अच्छा बना रहता है।

7. अगर आपका Dog घर से बाहर निकल गया है तो इसका पीछा मत कीजिए। फर्श पर लेट जाइए और दिखाइए की आपको चोट लगी है। आपका Dog खुद ही आपको देखने के लिए लौट आएगा।

8. पीले दांत ज्यादा अच्छे होते हैं। क्योकिं दांतो का असली रंग हल्का पीला ही है। दांतो को White करने की कोशिश कभी न करे।

9. सोने में परेशानी महसूस हो रही है, अपनी पलकों को तेजी से खोलिए, बंद कीजिए। थकी हुई आंखें सोने में आपकी हेल्प करेंगी।

10. अगर आप हर हफ्ते 5 या इससे ज्यादा Chocolate खाएं तो हार्ट की बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है।


11. किसी Restaurent में Order देने के बाद अपने हाथ जरूर साफ करे। क्योकिं Menu Card वहां सबसे ज्यादा गंदा होता है।

12. औसतन हवाई यात्रा के टिकट यात्रा के दिन से 54 दिन पहले सबसे अधिक सस्ते होते हैं।

13. मांस और दूध से बने उत्पाद खाने से आपके शरीर में मेलानिन नाम के तत्व का उत्पादन बढ़ता है, जिससे आप सर्दी के मौसम में सूरज की नुकसानदायक किरणों से बचे रहते हैं।

14. नाचने से हृदय रोगों से बचाव होता है, साथ ही साथ इससे उच्चरक्तचाप में भी फायदा होता है।

15. अगर आप अपने दांत ब्रश करते समय और ऐसे ही कुछ अन्य छोटे कार्यों के लिए दूसरे हाथ का प्रयोग करेंगे तो आपके दिमाग को दूसरी तरह से काम करना पड़ता है। इससे आपका कंट्रोल बढ़ता है।

16. अगर आप जल्दी से वजन घटाना चाहते हैं तो वर्क आउट के पहले बिना शक्कर और दूध के कॉफी पीजिए।

17. हर दिन कम से कम तीन ऑपोजिट सेक्स के लोगों से बात करने की कोशिश करें। फिर देखना आपके अंदर अपने आप आत्मविश्वास बढ़ जाएगा।

18. अगर आप 5 मिनट से भी कम समय में सो जाते हैं तो इससे साबित होता है कि आप में नींद की जबरदस्त कमी है।

अगर आप भी उन्ही लोगो में से है जो ज्यादा से ज्यादा रोचक तथ्य पढ़ना चाहते है तो आपको भी उनकी तरह दिन में एक बार वेबसाइट पर जरूर आना होगा।
Read More