Free Offline Call Kese Kare ?

अपने दोस्त से फ्री कॉल कैसे करे ?

आपने बहुत सारे apps डाउनलोड किये होंगे जो फ्री कॉल करने  का ऑफर देते है पर जब उनको डाउनलोड करते है तो कुछ नही होता ।
या तो वो virus होते है या फिर वो आपसे आपकी id पूछता है । इन apps को कभी डाउनलोडनही करना चाहिए ।
अब सवाल ये होता है कि फ्री कॉल कैसे करे ?
तो ज्यादा परेशान होने कि जरूरत नही है आज हम आपको इसी पोस्ट मे बताएंगे कि फ्री कॉल कैसे कि जाती है और वो भी ऑफलाइन  मतलब बिना इन्टरनेट और apps के ।
सबसे पहले  आप अपने फ़ोन से 180020802080 डायल करे ।
डायल होने के बाद कॉल अपने आप disconnect हो जाएगी और कुछ देर बाद आपको एक कॉल आएगी । कॉल को रिसीव कर ले । रिसीव  करने के बाद आपको आपसे आपका नाम बताए । नाम बताने के बाद वो आपसे आपके दोस्त का मोबाइल नंबर पूछेगा । नंबर  बताने के बाद आपके दोस्त को एक काल आएगी जिससे आप दोनों बात कर सकते हो ।

नोट :- जब आप अपने दोस्त का नंबर बताने के बाद आपको कुछ देर इंतजार करना पड़ेगा और जब आपका दोस्त कॉल रिसीव करेगा तो बी कुछ देर इंतजार करना पड़ेगा ।
यह कॉल आप सिर्फ 2 मिनट के लिए होगी ।

try now !
पोस्ट कैसी लगी कृपया कमेंट करके बताए और कुछ पूछना हो तो पुच सकते हो
धन्यवाद ।
Read More

Amazing Facts About Amazon Rain Forest

Amazon Rain Forest:-

क्या आप जानते हो कि दुनिया का सबसे बड़ा जंगल कौन-सा है  ?
अगर नही जानते तो कोई बात नही, हम आज इसी पोस्ट मे बताएंगे कि  दुनिया का सबसे बड़ा जंगल कौन-सा है.

Amazon

अमेज़न रेन फ़ॉरेस्ट दुनिया का सबसे बड़ा जंगल है जो दक्षिण अमेरिका में है,
चलिए जानते है इसके बारे मे कुछ अमेजिंग फैक्ट्स (Amazing Facts ) बताते है :-


1. अमेज़न रेन फ़ॉरेस्ट 55 लाख वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र मे फैला है यानि अपने भारत देश के आकर से लगभग डेढ़ दूना अधिक बड़ा है ये जंगल .

2. यह दक्षिण अमेरिका महादेश के उतरी क्षेत्र मे फैला है. इसके चारो ओर 9 देश हैं . इनमे ब्राज़ील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलम्बिया, बेनेजुएला, गयाना, सूरीनाम फ्रेंच गयाना शामिल है .
3. अनुमान लगाया जाता है कि अमेज़न रेन फ़ॉरेस्ट  5 करोड़ 50 लाख साल पुराना है, इसमें आदिवासी लोग 11,200 सालो से रह रहे हैं.
4. अमेज़न रेन फ़ॉरेस्ट मे बहने वाली नदी "अमेज़न नदी" दुनिया कि दूसरी लम्बी नदी है जिसकी लम्बाई लगभग 6400 किलोमीटर है. और हां इस नदी पर एक बी पुल नही है.
5. पर्यावरण कि दृष्टि से यह जंगल काफी महत्वपूर्ण है क्योकि इसमें 40 हजार के पोधे, 25 लाख तरह के कीड़े मकोड़े और  1300 तरह के पक्षी पाए जाते है.
6. इन जंगल के ऊँचे-ऊँचे पेड़ो की पत्तियों की वजह से एक ऐसी छतरी बन जाती है जिससे वहा कि जमींन में अन्धेरा रहता है.
7. अमेज़न को धरती के लंग्स यानि फेफड़े भी कहते है क्योकि यह जंगल अकेले धरती के लिए जरूरी कुल ऑक्सीजन का 20% हिस्सा निर्माण करता हैं.
तो कैसी लगी हमारी यह पोस्ट, कमेंट करके जरुर बताए. अगर कोई मिस्टेक हो गयी हो तो भी निसंकोच बताए.
Read More

Amazing Fact Abot Elephant In HIndi

Amazing Facts of Elephants in hindi

हाथीओं के बारे में रोचक तथ्य


हाथी स्थल प्राणीयों में सबसे बड़ा प्राणी है. वर्तमान समय में हाथिओं की केवल दो प्रजातियां जीवित है : ऍलिफ़्स तथा लॉक्सोडॉण्टा. इनके इलावा एक ओर भी प्रजाति मॅमथस थी जो कि अब विलुप्त हो चुकी हैं. ऍलिफ्स प्रजाति अफरीका में पाई जाती हैं और लॉक्सोडॉण्टा भारत में. शिर्फ यह सबसे बड़ा प्राणी ही नही है ब्लिक इसकी और भी कई विचित्र विशेषताएँ हैं जो हम आप को इस पोस्ट में बताते हैं-

1.हाथी लेट कर नही ब्लकि खड़े होकर ही सोते हैं.
2.हाथीयों में यौवन अवस्था आमतौर पर 13 जा 14 साल की आयु में आ जाती है.
3.एक हाथी पानी की गंध को 4.5 किलोमीटर की दुरी से सूंघ सकता है.
4.हाथी दिन में बहुत कम सोते हैं. बस ज्यादा से ज्यादा 4 घंटे.
5.हाथी एक एकलौता जानवर है जो कि कूद नही सकता और जिसके चार घुटने होते है.
6.हर हाथी की गरज़ भी हम मनुष्यों की आवाज की तरह भिन्न होती है.
7.हाथी कभी भी आपस में नही लड़ते.अगर किसी हाथी को कोई चोट लगती है तो दुसरा हाथी उसकी सहायता जरूर करता है.
8.अगर किसी झुंड का एक हाथी मर जाए तो सारा झुंड अजीब-अजीब तरह से गरज़ कर शौक मनाता है.
9.हाथी साफ सुथरा रहना पसंद करते हैं और हर रोज नहाते हैं.
10.हाथी अपनी सूँढ से एक फर्स पर गिरा छोटा सा सिक्का भी उठा सकते हैं.
11.अब तक दुनिया में प्राप्त हुए भिन्न जीवाश्मों से पता चला है कि आज से 5 करोड़ साल पहले हाथियों की करीब 170 प्रजातीयां विकसित थी.यह जीवाश्म ऑस्ट्रेलीया और अंर्टाकटिका को छोड़ सभी महाद्वीपों में पाए गए हैं.
12.मादा हाथी हर 4 साल में एक बच्चे को जरूर जन्म देती है. इसका गर्भकाल औसतन 22 महीने तक का होता है. 1 प्रतीशत मामलों में जुडवा बच्चे जन्म लेते हैं. नव जन्में हाथी की लंम्बाई लगभग 83 सेंटीमीटर और वजन 112 किलो तक का होता है.
13.अफरीकी मादा हाथियों का गर्भकाल 22 महीने का होता है.
14.इतने बड़े कान होने के बाद बावजूद भी हाथी की सुनने की समता कम होती है.
15.अफरीकन हाथीयों के कान भारतीय हाथियों से बड़े होते हैं.
16.जवान अफरीकन हाथी की लंम्बाई 13 फीट तक बढ़ जाती है और भारतीय हाथीयों की 10 फीट.
17.जवान अफरीकन हाथी का वजन लगभग 6,160 किलोग्राम तक होता है और भारतीय हाथीयों का 5000 किलोग्राम तक.
18.हाथीयों का जीवन काल औसतन हम मनुष्यों की तरह 70 साल तक का ही होता है.
19.हाथी आमतौर पर 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से चलते हैं.
20.हाथी लंम्बे समय तक पानी में तैर सकते हैं.
21.हाथी दिन के 16 घंटे सिर्फ खाने में ही बिता देते हैं.
22.हाथी लगभग एक दिन में 120 किलो तक भोजन खा जाते हैं.
23.मादा हाथी बहुत बड़े झुंड़ो में रहते हैं जिन का नेतृत्व एक बुढ़ी मादा हाथी करती है.
24.नर हाथी 12 से 15 साल की आयु के बीच झुंड़ छोड़ देते हैं.
25.जानवरों में हाथीओं का दिमाग सबसे बड़ा होता है.
26.एक हाथी का बच्चा अकसर आराम के लिए अपनी सूँड चुसता है.
27.हाथी भी मनुष्यों की तरह Right जा left handed होते हैं.
28.एक हाथी की चमडी लगभग एक इंच तक मोटी होती हैं.
29.हाथी की सुँड ऊपरी होंठ और नाक से जुड़ी होती है.
30.हाथी के दाँत उसके जीवन काल के दौरान बढ़ते रहते हैं.
31.हाथी अपने पैरों का उपयोग सुनने के लिए भी करते हैं. जब हाथी चलते हैं तो जमीन में एक विशेष प्रकार का कंपन पैदा होता है. इस कंपन से हाथी दुसरे हाथियों के बारे में जान लेते हैं.

अगर आपको यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट करके हमे जरुर बताएं.
अगर पोस्ट में कुछ गलत हो या कुछ लिखना भूल गया हूँ तो निसंदेह हमे कमेंट के द्वारा बताए.
आपका बहूत बहुत धन्यवाद.
Read More

Tim Berners-Lee

Tim Berners-Lee

आप हर रोज इन्टरनेट चलते समय जिस www का इस्तेमाल करते हो, आपको पता है क्या कि
इस www का Founder कौन है, मतलब इसको किसने बनाया था.

शायद नही जानते होंगे, आज हम आपको www के फाउंडर के बारे में बताएंगे.
www के फाउंडर टीम बेर्नेर्स ली (Tim Berners-lee).

चलो पढते है उनके बारे में कुछ रोचक बातें.


  • टिम बरनर्स् ली का जन्म 8 जून, 1955 को इंगलैंड में हुआ था । माता पिता दोनो गणितज्ञ थे ।  कहा जाता है कि उन्होने टिम को गणित हर जगह, यहां तक कि खाने की मेज पर भी बतायी ।
  • सर टिम बर्नर्स ली ने 10 साल पहले इंटरनेट पर अलग-अलग वेबसाइटों को देखने की सुविधा निकाली जिसके कारण वेब जगत में उन्हें “वेब पितामह” कहा जाता है । 

  • टिम ने अपनी उच्च शिक्षा क्वीनस् कॉलेज, औक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पूरी की। विश्वविद्यालय में उन्हें अपने मित्र के साथ हैकिंग करते हुऐ पकड़ लिया गया था । इसलिये उन्हें विश्वविद्यालय कंप्यूटर का प्रयोग करने से मना कर दिया गया । 

  • 1976 में, उन्होने विश्विद्यालय से भौतिक शास्त्र में डिग्री प्राप्त की ।

  • टिम 1984 से सर्न (en:CERN) [यूरोपियन देशों की नाभकीय प्रयोगशाला] में फेलो के रूप में काम करने लग गये । वहां हर तरह के कंप्यूटर थे जिन पर अलग अलग के फॉरमैट पर सूचना रखी जाती थी । 
  • टिम का मुख्य काम था कि वे सूचनाये एक कंप्यूटर से दूसरे पर आसानी से जा सकें । उन्हे लगा कि क्या कोई तरीका हो सकता है कि इन सब सुचनाओं को इस तरह से पिरोया जाय कि ऐसा लगे कि वे एक जगह ही हैं । 

  • बस इसी का हल सोचते सोचते, उन्होने वेब तकनीक का अविष्कार किया और दुनिया का पहला वेब पेज 6 अगस्त, 1991 को सर्न में बना। निहःसन्देह यह तकनीक, 21वीं शताब्दी की सबसे लोकप्रिय संपर्क साधन है ।

  • टिम, बाद में अमेरिका चले गये । 1994 में उन्होने, मैसाचुसेटस् इंस्टिट्युट ऑफ टेकनॉलोजी में विश्व व्यापी वेब संघ (W3C 1st website ) की स्थापना की। यह वेब के मानकीकरण में कार्यरत है ।
  • टिम बरनर्स् ली को, 2001 में, रॉयल सोसायटी का सदस्य बनाया गया । 

  • 2004 में नाईटहुड की उपाधि दी गयी थी । 1
  • 3 जून 2007 को, ऑर्डर ऑफ मेरिट, इंगलैंड के सबसे महत्वपूर्ण सम्मान से सम्मानित किया गया । यह सम्मान महारानी द्वारा कला, विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिये दिया जाता है । 
  • इसी लिये टाइम पत्रिका ने उन्हें, 20वीं शताब्दी के 100 महान वैज्ञानिकों और विचारकों में चुना है ।

Read More

Subhas Chandra Bose


आजाद हिंद फौज का गठन करके अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले फ्रीडम फाइटर सुभाषचंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उ़डीसा के कटक शहर में हुआ था।

सुभाष चन्द्र बोस अपनी माता-पिता की 14 सन्तानों में से नौवीं सन्तान थे।

सुभाषचंद्र बोस ने भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम के सेनानी भगत सिंह की फांसी रुकवाने का भरसक प्रयत्‍न किया।
उन्‍होंने गांधी जी से कहा कि वह अंग्रेजों से किया अपना वादा तोड़ दें लेकिन वह भगत सिंह को बचाने में नाकाम रहे।

उनके पिता की इच्छा थी कि सुभाष आई.सी.एस. बनें। उन्होंने अपने पिता की यह इच्छा पूरी की।
 1920 की आई.सी.एस. परीक्षा में उन्होंने चौथा स्थान पाया मगर सुभाष का मन अंग्रेजों के अधीन काम करने का नहीं था। 22 अप्रैल 1921 को उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया।

सन् 1933 में उन्हें देश निकाला दे दिया। 1934 में पिताजी की मृत्यु पर तथा 1936 में काँग्रेस के (लखनऊ) अधिवेशन में भाग लेने के लिए सुभाष चन्द्र बोस दो बार भारत आए, मगर दोनों ही बार ब्रिटिश सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर वापस देश से बाहर भेज दिया।

सबसे पहले गाँधीजी को राष्ट्रपिता कह कर सुभाष चंद्र बोस ने ही संबोधित किया था।

सन् 1938 में सुभाष चन्द्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष हुए। गांधी जी तथा उनके सहयोगियों के व्यवहार से दुःखी होकर अन्ततः सुभाष चन्द्र बोस ने 29 अप्रैल, 1939 को कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया।

 
चित्र : हरिपुरा कांग्रेस अधिवेशन में (सन् 1938) महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, सरदार बल्लभ भाई पटेल और पीछे राजेंद्र प्रसाद जी

एक समय ऐसा था जब लौह पुरुष सरदार पटेल ने सुभाषचंद्र बोस के खिलाफ मामूली संपत्ति के लिए मुकदमा किया था, जबकि सच्‍चाई यह थी कि वह केवल गांधी के सम्‍मान में सुभाष को नीचा दिखाना चाहते थे।

अपने जीवनकाल में नेताजी को कुल 11 बार कारावास की सजा काटनी पड़ी।
आखिरी बार 1941 को उन्‍हें कलकत्ता कोर्ट में पेश होना था लेकिन नेताजी अपने घर से भागकर जर्मनी चले गए और हिटलर से मुलाकात की।

सुभाषचंद्र बोस जी को नेताजी कहने वाला पहला शख्स एडोल्फ हिटलर ही था।

सुभाषचंद्र बोस 1934 में अपना इलाज करवाने आस्‍ट्रि‍या गए थे जहां उनकी मुलाकात एक एमिली शेंकल नाम की टाइपिस्‍ट महिला से हुई।
 नेताजी इस महिला से अपनी किताब टाइप करवाने के लिए मिले थे, इसके बाद नेताजी  ने 1942 में इस महिला से शादी कर ली।

नेताजी ने दुनिया की पहली महिला फौज का गठन किया था।

नेताजी की मौत के संबंध में अब तक मिले साक्ष्‍यों के आधार पर नेताजी की मौत 18 अगस्त 1945 को ताइहोकू एयरपोर्ट पर उनके विमान के क्रेश होने से हुई थी। हालांकि इस बारे में पुख्‍ता जानकारी अभी तक आम लोगों के लिए जारी नहीं की गई है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को 1992 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया लेकिन ये बाद में वापिस ले लिया।

यह बात शायद बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि नेताजी की अस्थियांजापान के रैंकोजी मंदिर में एक पुजारी ने आज भी संभाल कर रखी हुई हैं।

Read More

About Us

Full Name     =   Rohit Jakhar
Age              =   18 year                                                           
 Address       =   V.P.O. Jakhod Khera H.N. 611, Pin 125052
State             =   Haryana
Distict           =   Hisar
Language      =   Hindi, English
Education      =  11th with Science
School          =   GSSS Jahajpul Hisar
Mobile No.   =   +919068278218
Email            =    rohitjakhar940@gmail.com,                                                         rohitjakhodia940@gmail.com
Facebook id  =   Yaar Tera
Blog              =   Yaar Tera Blogspot
Like              =   Songs, Action Movie, Chat with Strager People.
Best Singer   =   EMINEM, Justin Bieber, Elly Mangat, A-kay, MD KD.




Read More

Amazing women facts

औरतो के बारे में रोचक तथ्यAmazing Facts About Women-Title



1. International Woman Day हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है । कई देशों में इस दिन छुट्टी भी की जाती है । 




2. महिलाओं ने हमेशा से सभी क्षेत्रों में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं।  लेकिन ये सच्चाई है कि महिलाओं को ओलिंपिक खेलों में शामिल होने का पहला मौका 1900 में मिला था।



3. इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी औलंपिक में अमरीका की टीम में पुरूषों से ज्यादा महिलाये हों। 2012 की औलंपिक टीम में 269 महिलाये और 261 पुरूष थे।


4. लगभग 100 में से 2 महिलायों के एक अतिरिक्त स्तन होता है जो कि तीसरा स्तन होता है।

4. साउदी अरब में यह कानुन है कि अगर कोई पति अपनी पतनी को cofee ना दे तो वह उससे तलाक ले सकती है।

5. महिलाएँ पुरूषों के मुकाबले अपनी ऑखे दुगनी ज्यादा झपकती है।

6. 'Woman' शब्द की उत्पति wyfman' से हुई है जिसका अर्थ है - 'wife of man'.

7. महिलाएं पुरुषों के मुकाबले लंबी जिंदगी जीती हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह उनका इम्यून सिस्टम है।

8. लंबे कद वाली महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति अधिक सचेत रहना चाहिए क्योंकि उन्हें इसका खतरा अधिक होता है। हालैंड के कुछ वैज्ञानिकों ने अपने शोध के आधार पर माना है कि लंबे कद वाली महिलाओं का शारीरिक विकास कम उम्र से ही तेजी से होता है जिस वजह से उनके हार्मोन्स में बदलाव भी तेजी से होता है। इससे उन्हें ब्रेस्ट कैंसर की आशंका अधिक रहती है।

8. हर महिला अपने जीवन काल दौरान लगभग 2 किलो 700 ग्राम lipstick लगा चुकी होती है ।

9. लगभग 27% औरतो की मौत दिल की बिमारी के कारण और 12% की मौत कैंसर से होती है ।


10. सबसे ज्यादा बच्चो को जन्म देने की रिकार्ड रूस की एक महिला के नाम हैं. जिसके 69 बच्चे थे. इनमे से 7 तो तिगड़ी थे अर्थात् तीन इकट्ठे पैदा हुए थे और 7 ही जुड़वा और बाकी एक-एक थे।

11. लगभग अमरीका की सेना में 14% महिलाएँ है जबकि 1950 में यह आकड़ा 2% से कम था ।


12. Newzealand ऐसा पहिला देश है जिसने औरते को वोट का अधिकार सबस पहले 1893 में दिया. इंग्लैंड ने 1932 में दिया था।

13. अगर एक आदमी सात दिनो के लिए कही बाहर जाता है तो वह पाँच दिन के कपड़े पैक करता है. मगर जब एक औरत सात दिन के टूर पर जाती है तो वह लगभग 21 सूट पैक करती है क्योकि वह यह नही जानती कि हर दिन उसे किया पहनने को दिल करेगा।

14. शोधकर्ताओं के मुताबिक, महिलाओं को नए जन्मे बच्चे की खुशबू बहुत ज्यादा उत्तेजित करती है। यह उत्तेजना किसी भी ड्रग्स के शिकार व्यक्ति के तड़पने के बराबर होती है।

15. औरतो को सुंघने की समता जन्म से ही मर्दो से ज्यादा होती है और सारी जिन्दगी ज्यादा ही रहती है।

16. झूठ के मामले में महिलाएं पुरुषों से काफी पीछे हैं। एक पुरुष दिन भर में 6 बार झूठ बोलता है। वहीं, एक महिला औसतन दिन में दो बार ही झूठ बोल पाती है।

17. औरतो के दिल की गति की धड़कन मर्दो से ज्यादा होती है।

18. हर साल लगभग 1 करोड़ 40 लाख किशोर लड़किया गर्भवती होती है और इनमे से 90% विकासशील देशों की होती है।

19. ब्रिटेन में महिलाओं के पास औसतन 19 जोड़े जूते और सैंडिल होते हैं। इनमें से वह सिर्फ सात जोड़ी काम में लाती हैं। इसके साथ ही अपनी पूरी जिंदगी में महिलाएं 111 हैंडबैग्स खरीदती हैं।

20. लगभग हर दिन 1,600 औरतें बच्चो को जन्म देने के दौरान मरती है ओर इनमे से 99% विकासशील देशो की होती है।

21. लड़कियां बड़ी चूजी होती हैं। एक शोध के मुताबिक, वे अपना एक साल सिर्फ यह सोच कर निकाल सकती हैं कि उन्हें कौन-से कपड़े पहनने हैं। वहीं, अपने लुक को लेकर वो दिन में कम से कम 9 बार सोचती हैं।

22. इस बात से आप भी इत्तेफाक रखेंगे कि महिलाओं के पेट में कोई भी बात नहीं पचती। महिलाएं किसी भी खास बात को 47 घंटे और 15 मिनट तक ही गुप्त रख सकती हैं। इसके बाद ज्वालामुखी फटता है।

23.अफ्रीकी देश नाइजर शिशु जन्म दर के मामले में सबसे आगे है। यहां की महिलाएं औसतन सात बच्चों को जन्म देती हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। Africi women with her child

24. एक साल में महिलाएं 30 से 64 बार रोती हैं। वहीं, पुरुष एक साल में सिर्फ 6 से 17 बार रोते हैं।

25. यह बात सुनने में भले ही मजाक लगे, लेकिन सच है कि पुरुष औसतन 13000 शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जबकि महिलाएं लगभग 20 हजार शब्द बोलती हैं।

26. कामकाज में महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा वरीयता दी जाती है, लेकिन असलियत ये है कि महिलाएं एक साथ कई तरह के काम करने में पुरुषों से कहीं ज्यादा सक्षम होती हैं।

27. श्रीलंका ऐसा एकलौता देश है जिसका पहला प्रधानमंत्री एक महिला थी. श्रीमती भंडारनायके 1960 में श्रीलंका के पहले प्रधानमंत्री बने।

28. गर्भाशय का सफल ट्रांसप्लांट कराने वाली दुनिया की पहली महिला पहली बार 2013 में प्रेग्नेंट हुई थी।

29. दुनिया का सबसे पहला नावल 'The tale of Genji' 1000 ईसवी में एक औरत Murasaki Shikibu(मुरासाकी शीकीबु) द्वारा लिखा और प्रकाशित किया गया था।

30. विश्व में अभी भी औरतो को मर्दो के जितना काम करने पर भी 36% कम वेतन मिलता है।

31. भारत में शादी से पहले सेक्स पर नैतिक प्रतिबंध है। वहीं, कुंवारी लड़कियों के गर्भधारण की बात तो सोची भी नहीं जा सकती। अमेरिका में 40 फीसदी महिलाएं शादी से पहले ही बच्चे को जन्म दे देती हैं।

32. महिलाओं पर किए गए शोध के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान खर्राटे लेने वाली महिलाओं के बच्चे आकार में बाकी बच्चों की तुलना में छोटे होते हैं।

33. 100 की उम्र के पार पहुँचने वालो में से 5 में से 4 औरते होती हैं।

34. इंडिया की फीमेल 22 साल की उम्र पार करने के बाद लालची हो जाती है।

35. हैरानी तो आपको ये पढ़कर होगी कि 70 फीसदी महिलाएं सेक्स से ज्यादा चॉकलेट खाना पसंद करती हैं

36. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की जीभ ज्यादा तरह के स्वाद चख सकती हैं।

37. महिलाओ को यह बिलकुल पसंद नहीं होता कि जो ड्रेस उन्होंने पहन रखी है। वही ड्रेस कोई और भी महिला पहने हो। उन्हें इस बात पर बहुत गुस्सा आता है।

38. महिलाएं आइने के सामने पूरा दिन गुजार सकती है।

39. महिला जब किसी पुरुष के साथ होती हैं, तब यह बहुत कम खाने की एक्‍टिंग करती हैं। पर असलियत तो यह है कि अगर आप इन्‍हें कभी अकेला छोड़ दें, तो यह पूरा का पूरा बड़ा सा पिज्‍जा चट कर जाएं।

40. मां बनने वाली सबसे छोटी महिला की लंबाई मात्र 2 फुट 4 इंच है।

41. भारतीय महिलाएं, दुनिया में सबसे सुंदर मानी जाती हैं।


Read More

सुंदर पिचाई

सुंदर पिचाई ( Sundar Pichai )




भारत में जन्मे 43 वर्षीय सुंदर पिचाई दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल के सीईओ बन गए हैं। सुंदर पिचाई पिछले 11 साल से गूगल के साथ जुड़े हुए हैं। गूगल ने अल्फाबेट इंक के नाम से एक नई कंपनी बनाई है और अब वह इसी के तहत काम करेगा। गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज के ब्लॉग पोस्ट में नई पेरेंट कंपनी अल्फाबेट की स्थापना की घोषणा की गई और इसके सह-संस्थापक सेरजे ब्रिन इसके अध्यक्ष होंगे।

आइए आपको बताते हैं उनके बारे में 10 खास बातें:- 
1. सुंदर पिचाई का जन्म 12 जुलाई 1972 में भारत के तमिलनाडु राज्य में हुआ।
उनके पिता पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे जो एक ब्रितानी कंपनी जीईसी में काम करते थे।
 सुंदर की माँ स्टेनोग्राफर थीं।

2. सुंदर पिचाई अपने स्कूल की हाई स्कूल क्रिकेट टीम के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम ने तमिलनाडु राज्य का क्षेत्रीय टूर्नामेंट जीता था।

3. स्कूली शिक्षा ख़त्म करने के बाद सुंदर पिचाई को आईआईटी खड़गपुर में दाखिला मिला जहाँ इन्होंने मेटालर्जी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। अमेरिका के स्टैनफ़र्ड विश्विद्यालय से इंजीनियरिंग में एमएस करने के बाद सुंदर ने सबसे प्रतिष्ठित बिज़नेस स्कूलों में से एक व्हार्टन से एमबीए भी किया।

4. पढ़ाई पूरी करने के बाद पिचाई ने कन्सल्टिंग कंपनी मैकिन्ज़ी के प्रॉडक्ट मैनेजमेंट विभाग में कई सालों तक काम किया।

5. 2004 में सुंदर पिचाई ने सर्च इंजन कंपनी गूगल ज्वाइन कर ली और दुनिया भर में फैले कंपनी के ग्राहकों के इस्तेमाल के लिए बनाए जाने वाले नए प्रॉडक्ट्स की ज़िम्मेदारी संभाली।

6. सुंदर पिचाई ने जीमेल और गूगल मैप ऐप्स तैयार किए जो रातोंरात लोकप्रिय हो गए।

7. सुंदर पिचाई ने गूगल के सभी प्रॉडक्ट्स के लिए एंड्रॉयड ऐप भी इजाद किया। इसके बाद इनका पूरा ध्यान गूगल के ब्राउज़र क्रोम पर रहा।

8. सुंदर पिचाई रुबा इंक नामक अमरीकी कंपनी के सलाहकार बोर्ड में बतौर सदस्य मनोनीत किए गए थे।

9. सुंदर पिचाई की पत्नी का नाम अंजलि है और इनके एक बेटा और एक बेटी है।

10. सुंदर पिचाई की याददाश्त ज़बरदस्त बताई जाती है। कहा जाता है कि जब तमिलनाडु में इनके घर पर 1984 में पहली बार टेलीफ़ोन लगा था, तब सभी रिश्तेदार किसी दूसरे का नंबर भूल जाने पर सुंदर की याददाश्त का सहारा लेते थे।

Read More

इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य

इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य 

1. $ चिन्ह की शुरूआत 1788 से हुई ।
2. ग्रीक और बुलगारिया में एक युद्ध सिर्फ इसलिए लड़ा गया था क्योंकि एक कुत्ता उनका border पार कर गया था ।
3. February 1865 इकलौता ऐसा महीना इतिहास में रिका्र्ड किया गया है जिसमे “पुर्णिमा” (पुरा चाँद) न आई हो ।
4. 1952 में अमेरीका ने Albert Einstein को इजराइल का राष्ट्रपति बनने की पेशकश की परन्तु आइंस्टीन ने यह पेशकश यह कह कर ठुकरा दी कि वह राजनीति के लिए नही बने । इसका कारण यह है कि आइंस्टीन एक यहुदी थे और इजराइल एक यहुदी देश।
5. आज से 100 साल पहले मनुष्य 4 इंच लंबे और 50% मोटे होते थे ।
6. मानव इतिहास में 5,000 साल पहले केवल एक रोग होता था : “चेचक” ।
7. रोम दुनिया का वो शहर है जिसकी आबादी ने सबसे पहले 10 लाख का आकड़ा पार किया था।
8. जब कोलंबस ने अमेरिका महाद्वीप की खोज की थी उस समय यहाँ दुनिया की आबादी का एक तिहाई थी। यह 90 लाख लोगो का निवास स्थान था।
9. अफगान युद्ध अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबे समय तक का युद्ध था।
10. पहली “कार दुर्घटना” 1891 में ओहियो में हुई थी।
11. मानव इतिहास में आज तक कुल मिलाकर 100 अरब लोगो की मृत्यु हुई है।
12. 1883 में क्राकाटा में हुए एक विस्फोट से इतनी ज्यादा ध्वनि पैदा हुई थी कि यह 3,000 मील(4800 किलोमीटर) दूर तक सुनाई दी थी। यह इतिहास में दर्ज अब तक की सबसे “ज्यादा ध्वनि” है।
13. प्राचीन रोम में मनुष्य की अधिकतम आयु केवल 20 से 30 साल थी।
14. जो सबसे पहली ट्रेन थी उसकी ज्यादा से ज्यादा गति केवल 8 किलोमीटर प्रति घंटा थी ।


15. हम मानव इतिहास के सबसे अच्छे और जबरदस्त समय में रह रहे है।
Read More

जॉन सीना के बारे में हैरान कर देने वाली बातें


जॉन सीना के बारे में हैरान कर देने वाली बातें


 

जॉन सीना - अपनी फिल्म 'द मरीन' के पोस्टर पर

WWE के स्टार खिलाड़ी जॉन सीना का पूरा नाम जॉन फेलिक्स एंथनी सीना है। 
इनका जन्म 23 अप्रैल 1977 को हुआ था। 6 फुट 1 इंच और 110 किलो के जॉन सीना ने WWE में अपने करियर की शुरूआत साल 2002 में की थी।
 सीना जैसे खिलाड़ी WWE का पर्याय बन चुके हैं।
 सीना उन चुनिंदा रेसलरों में से एक है जो लंबे समय तक WWE में बने रहे जा बने हुए हैं। इस पोस्ट में हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली बातें बताएँगे जो शायद आप न जानते हों।
जॉन सीना बेहतर रेसलर होने के साथ- साथ एक बॉडीबिल्डर, रैपर और एक्टर भी हैं। उन्होंने हॉलीवुड में कुल पाँच फिल्में की है जिनमें से साल 2006 में आई 'द मरीन' सबसे ज्यादा लोकप्रिय रही। इस फिल्म में उन्होंने एक जल सैनिक का किरदार निभाया है।

 
जॉन सीना अपने दोस्त रेंडी ओर्टिन के साथ

जॉन सीना अपने निजी जीवन में काफी दोस्ताना स्वाभाव के हैं। उनके सबसे अच्छे दोस्त रेंडी ओर्टिन है। वह अपने दोस्तो के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं।


जॉन सीना के माता-पिता
 
जॉन सीना के पिता का नाम भी जॉन सीना ही है और माता का नाम Carol Cena है।
 सीना के चार सगे भाई है।
 इनमें से तीन भाई - Sean Cena,
Dan Cena और Steve Cena जॉन सीना से छोटे है जबकि 
Matt Cena उन से बड़े हैं।


एलिजाबेथ हबरडीयू - निकी बेला

जॉन सीना ने साल 2009 में एलिजाबेथ हबरडीयू से शादी की पर 2012 में दोनो का तलाक हो गया। 
इसके बाद सीना ने साल 2012 में ही WWE की महिला रेसलर निकी बेला (Nikki Bela) से शादी की जो अब तक है।

आप यह जानकर हैरान हो जाएँगे कि रिंग में बड़े-बड़े पहलवानों के मात देने वाले जॉन सीना मकड़ियों से डरते हैं। 
जी हां, हट्टे-कट्टे शरीर वाले सीना को छोटी सी मकड़ियो से डर लगता है।

जॉन सीना बहुत बड़े दिल वाले इंसान हैं। उन्होंने अलग-अलग प्रकार की जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे 500 बच्चों की एक-एक इच्छा पूरी की थी। इसे उन्होंने 'Make A Wish' नाम दिया था।

 
केविन फेडरलाइन जिस फाइट में सीना को हरा देते हैं उसका दृश्य

केविन फेडरलाइन ही एकमात्र ऐसे पहलवान है, जिन्हें जॉन सीना नही हरा सके। केविन फेडरलाइन को के-फैड भी कहा जाता है। के-फैड मुख्य तौर पर एक डांसर, रैपर, और एक्टर है और बहुत ही कम समय तक WWE में रहे। जनवरी 2007 में RAW के एक इंवेट में सीना और फेडरनाइन का एक मैच हुआ था जिसमें सीना हार गए। उस मैच का यूट्युब वीडीयो नीचे दिया गया है।
Youtube Video - Kevin Federline grabs a victory over John Cena

 
जॉन सीना की मौत की गलत खबर फैलाने के लिए यही तस्वीर उपयोग की गई थी


यो यो हनी सिंह और अन्य कई हस्तियों की तरह जॉन सीना भी मौत की गलत खबर के शिकार हुए हैं। अगस्त 2014 और फरवरी 2015 में इंटरनेट पर सीना की मौत की अफ़वाह फैलाई गई जो कि वायरल हो गई। अगस्त 2014 में यह अफवाह थी कि रेंसलिंग का अभ्यास करते समय उनके सिर में चोट आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तो वहीं फरवरी 2015 में कहा गया कि जॉन की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इन खबरों का खंडन WWE के अधिकारियों ने टवि्टर पर किया।

संगीत


अपने कुश्ती कॅरियर के अलावा, सीना एक हिप हॉप संगीतकार हैं । 
सीना ने अपने पांचवें WWE थीम गीत "बेसिक ठगनोमिक्स," को खुद प्रस्तुत किया और यह WWE साउंडट्रैक एल्बम WWE ओरिजिनल्स में शामिल है। 
उन्होंने "अनटचेबल्स" कंपनी के अगले साउंडट्रैक एल्बम के लिए एक और गाना रिकॉर्ड किया है।
WWEThemeAddict: The Music, Vol. 6 उन्होंने MURS, E-40 और चिंगो ब्लिंग के साथ गीत H-U-S-T-L-E रीमिक्स के लिए सहयोग किया 

सीना का पहला एल्बम, यू कांट सी मी, उनके चचेरे भाई था ट्रेडमार्क के साथ रिकॉर्ड किया गया। 
अन्य गीतों के साथ इसमें शामिल हैं उनका प्रवेश थीम, "द टाइम इज़ नाउ" और एकल "बैड, बैड मैन", जिसके लिए एक संगीत वीडियो बनाया गया था, जो टेलीविज़न शो d A-टीम सहित 1980 के दशक की संस्कृति की पैरोडी है।
 दूसरे एकल "राईट नाउ" के लिए भी एक वीडियो बनाया गया था और इसका प्रीमियर 8 अगस्त को रॉ पर हुआ। सीना और ट्रेडमार्क बाद में द पर्सेप्शनिस्ट द्वारा एक "चैंपियन स्क्रैच" नाम के ट्रैक पर प्रस्तुत हुए.
 एल्बम को बढ़ावा देने के कारण सीना, एकमात्र ऐसे पेशेवर पहलवान बने, जिन्होंने BBC Two पर लंबा चलने वाले टॉप ऑफ़ द पॉप में प्रस्तुति दी.
Read More

एड्स के बारे में रोचक तथ्य

एड्स

कुछ वक्त पहले तक एड्स का मतलब जिंदगी का अंत था, लेकिन आज इसे नियंत्रित करके इसके साथ जिया जा सकता है। एड्स का कोई इलाज नहीं है, इसलिए यह जरूरी है कि इसके बारे में जानकारी रखी जाए। आइए, विश्व एड्स दिवस (1 दिसम्बर) के अवसर पर एड्स से बचाव के बारे में जानें

आज भी आमतौर पर लोगों के मन में यही धारणा होती है कि एड्स रोगी के साथ उठने-बैठने, हाथ मिलाने, खाना खाने आदि से भी यह रोग फैलता है। लेकिन यह केवल भ्रम है। एड्स पीड़ित व्यक्ति के साथ नम्र व्यवहार बहुत जरूरी है, ताकि वह भी सामान्य जीवन जी सके।

क्या है एड्स

एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम (Acquired Immuno Deficiency Syndrome ) यानी एड्स एक ऐसी बीमारी है, जो एचआईवी नामक वायरस से फैलती है। यह वायरस शरीर में घुसने के बाद सफेद रक्त कणिकाओं पर हमला करता है और उन्हें नष्ट कर देता है। इन कोशिकाओं के खत्म होने के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है, नतीजतन कई तरह के संक्रमण होने लगते हैं। एचआईवी संक्रमण की अंतिम स्थिति को एड्स कहा जाता है। इस रोग से बचाव का एकमात्र उपाय सावधानी ही है।

खोज

1983 में फ्रांस के लुक मॉन्टेगनियर और फ्रांसोआ सिनूसी ने एलएवी वायरस की खोज की.


                     Look Monte Gniyr ( लुक मॉन्टेगनियर )


                         Francois Sinusi ( फ्रांसोआ सिनूसी )

 इसके एक साल बाद अमेरिका के रॉबर्ट गैलो ने एचटीएलवी 3 वायरस की पहचान की.



                                    Robert Gallo ( रॉबर्ट गैलो )
1985 में पता चला कि ये दोनों एक ही वायरस हैं.
1985 में मॉन्टेगनियर और सिनूसी को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
जबकि गैलो ने अपने परीक्षण का पेटेंट कराया.
 1986 में पहली बार इस वायरस को एचआईवी यानी ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस का नाम मिला.

क्यों होता है यह

*** AIDS अब तक सबसे ज्यादा अध्ययन की जाने वाली बिमारी है. AIDS के कारण ***

- पीड़ित व्यक्ति के साथ असुरक्षित सेक्स संबंध
- दूषित खून से
- दुषित टीको और सुईओं से
- पीड़ित माता के गर्भ में पल रहे बच्चे को और
- समलैंगिक संबंध


रोग के लक्षण

संक्रमित होने पर वजन कम होने लगता है
लंबे समय तक बुखार बना रह सकता है
शरीर में गिल्टियां बढ़ जाती हैं
जीभ पर भी काफी जख्म हो सकते हैं
छोटे-छोटे संक्रमणों का शरीर पर हमला होना और रोग बन जाना आम हो जाता है

 AIDS से बचाव 

पीड़ित साथी के साथ सेक्स संबंध न बनाएँ
खून को चढ़ाने से पहले जांच लें और
उपयोग की हुई सुईओं और टीके दुबारा न उपयोग करें।

उपचार

एड्स का कोई उपचार नहीं है। सबसे ज्यादा जरूरी है कि शरीर में एचआईवी संक्रमण पाए जाने पर धैर्य न खोएं
एड्स का मतलब मौत ही नहीं। ऐसे भी कई लोग हैं, जो इस संक्रमण से पीड़ित होने के बावजूद लंबे समय से अपना जीवन जी रहे हैं
संक्रमण पाए जाने पर डॉक्टरों के बताए निर्देशों का पालन करें
सही वक्त पर और सही तरीके से दवाओं का सेवन करें
एक स्वस्थ दिनचर्या से आप इस संक्रमण को नियंत्रित कर सकते हैं
एच.ए.ए.आर.टी. (हाइली एक्टिव एंटी रेटरो वायरस थेरेपी) सभी एड्स सेंटरों पर नि:शुल्क उपलब्ध हैं। यह इस रोग को नियंत्रित करने का एक साधारण-सा उपचार है


एड्स के बारे में रोचक तथ्य

विक्ष्व एड्स दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है. सबसे पहली बार यह 1 दिसंबर 1988 को मनाया गया था।
AIDS का International Symbol लाल रिबन है जो 1991 में अपनाया गया था।


                                            AIDS SYMBOL
AIDS चार शब्दों से बना है
Acquired = जो आप ने प्राप्त किया
Immuno = शरीर की प्रतिरक्षा
Deficiency = कमी और
Syndrome = संलक्षन. 
इसका अर्थ है कि वह बिमारी जो आपके शरीर की खुद की रक्षा करने की Power को कम कर देती है।

HIV का अर्थ है
Human = मानव
Immuno deficiency = जो प्रतिरक्षा को कम करे और
Virus = विषाणु. 
                                            HIV VIRUS

अर्थात् वह विषाणु जो किसी शरीर के अंदर उसकी रक्षा करने की शक्ति को कम करे।
दुनिया में लगभग 4 करोड़ लोग AIDS से पीड़ित है इन में से 2 करोड़ 10 लाख तो ऐसे है जो 15 साल से नीचे हैं।

इस बिमारी से अब तक 2 करोड़ 50 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

HIV विषाणु अफ्रीका में उभरा और 10 साल के भीतर ही पुरी दुनिया में फैल गया।

दुनिया में AIDS के 65 प्रतीशत मामले अफ्रीका के सहारा क्षेत्र में है इनमें से
90 प्रतीशत बच्चे हैं।

एक अनुमान के अनुसार 2011 में लगभग 25 लाख लोग एड्स से प्रभावित हुए जिनमें से 17 लाख की मौत हो चुकी है।

अमरीका में लगभग 11 लाख से ज्यादा लोग HIV से पीड़ित है और इनमें से 18.1 प्रतीशत को यह भी नही जानते कि उन को यह बिमारी है।

HIV विषाणु कमरे के तापमान (25 डिग्री C) पर भी सूखे खून में 10-15 दिन तक जीवित रह सकते है. जैसे के उपयोग किए हुए टीके जा सुई में ।

HIV विषाणु 60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान होने पर मारे जाते है।

HIV दुसरे विषाणुओं की तरह समुद्र के पानी में ज्यादा देर तक जिंदा नही रह सकते।

दुनिया में हर दिन लगभग 900 बच्चे HIV विषाणु के प्रभाव में आते हैं।

HIV विषाणु के अब तक दो प्रकार सामने आए है :-
HIV-1 (चिम्पांजी की प्रजाति से) और 
HIV-2 (मैंगेबी बंदर की प्रजाति से).
 HIV-1 आसानी से फैलता है और ज्यादा खतरनाक है जबकि HIV-2 आसानी से नही फैलता. 
दुनिया में HIV-1 के पीड़ित HIV-2 से कहीं ज्यादा है.
 HIV-2 सिर्फ पक्ष्चिम अफ्रीका तक सीमित है.

HIV से संबंधित सबसे सरल सिद्धांत को 'Hunter Theory' कहा जाता है।
दुनिया में HIV सबसे ज्यादा सेक्स संबंधो के कारण फैलता है इसके बाद गर्भ में पल रहे बच्चे को माता से, फिर ड्रगस लेने वाले सामान को दूसरों से Share करके और इसके बाद दूषित खुन और Health Care में उपयोग होने वाले दूषित सामान जैसे टीके-सुई आदि से होता है।

दक्षिणी अफ्रीका में HIV के सबसे ज्यादा 59 लाख पीड़ित हैं इसके बाद 40 लाख दक्षिणी एशिया में है जिनमें से 24 लाख भारत के है।

Botswana (दक्षिणी अफ्रीका के उत्तर स्थित पड़ोसी देश) में AIDS के कारण लोगों का औसत जीवन काल 65 साल से घट कर 35 साल रह गया है।

एचआईवी सबसे पहली बार 19वीं सदी की शुरुआत में जानवरों में मिला था. माना जाता है की इंसानों में यह चिंपांजी से आया. 
1959 में कांगो के एक बीमार आदमी के खून का नमूना लिया गया. कई साल बाद डॉक्टरों को उसमें एचआईवी वायरस मिला. माना जाता है कि यह पहला एचआईवी संक्रमित व्यक्ति था.


कई बार ऐसा होता है कि एचआईवी से ग्रसित होने के बाद भी कोई मरीज पूरी तरह से एड्स का शिकार नहीं होता.
अब वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है कि ऐसा क्यों होता है.

उन्हें लगता है कि एचआईवी वायरस के जीनों के एक ख़ास उत्परिवर्तन या म्यूटेशन के कारण ऐसा होता है जिससे ये वायरस प्रतिरोधी कोशिकाओं को समाप्त नहीं कर पाते.

दरअसल इन प्रतिरोधी कोशिकाओं की कमी के ही कारण शरीर में ऐसे संक्रमण हो जाते हैं जिससे एड्स होता है.और अगर इन प्रतिरोधी कोशिकाओं को कम नहीं होने दिया जाए तो कुछ लोगों में एचआईवी होने के बावजूद एड्स नहीं होता.

टीका

आज तक एचआईवी के रोकथाम के लिए कोई टीका नहीं बन पाया है. यह वायरस कई तरह का होता है और शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली पर बुरा असर डालता है. वैज्ञानिकों के लिए यह टीका चुनौती बना हुआ है.
Read More

Life Is Too Sort So Play More awesome Ads

life is very sort



Read More

Amazing Facts about Bill gates

Facts about Bill gates

 
                                             Bill Gets

दुनिया के सबसे धनी व्‍यक्ति बिल गेट्स को कौन नहीं जानता, वे Microsoft Company के संस्‍थापक हैं और इतना बड़ा आदमी बनने के बाद भी मात्र 10 डाॅलर की घड़ी पहनते है.
ये शख्स पैसो का ही नही दिल का भी अमीर है,
आइये जानते है Bill Gates के बारे में रोचक तथ्य।

1. बिल गेट्स का पूरा नाम है विलियम हेनरी गेट्स तृतीय.

2. बिल गेट्स की कहानी फकीर से अमीर वाली नही है। बल्कि, वे पहले से ही अमीर है। उनके पिता विलियम एच. गेट्स नामी वकील थे। गेट्स के परदादा बैंक के मालिक थे। उनके बाद बैंक का कामकाज गेट्स की दादी ने संभाला। दादी ने अरबों की संपति अपने पोते के नाम कर दी थी।


 
                   Bill Gets in Childhood
3. बिल गेट्स ने Programing Computer बनाने 13 साल की उम्र में शुरू कर दिए थे।

4. क्या आप को पता है कि बिल गेट्स को Computer Software Programing से इतना प्यार था कि वह पढ़ाई छोड़ कर इस में ही लगे रहते थे जिसकी वजह से वह 11वीं में फेल हो गए थे.

5. कहा जाता है कि बिल गेट्स अपनी हाई स्कूल क्लास में लड़कों से ज्यादा लड़कियां चाहते थे. इसके लिए उन्होंने स्कूल का कंप्यूटर सिस्टम हैक कर लिया था.


 
6. बिल गेट्स ने पहला कंप्यूटर प्रोग्राम एक गेम बनाने में इस्तेमाल किया था. इसे “Tic-Tac-Toe” गेम कहते थे. इसमें दो प्लेयर होते थे. एक तो कंप्यूटर और दूसरा एक इंसान.

7. उन्होंने अपना पहला प्रोग्राम केवल 17 वर्ष की आयु में बेचा था जो कि उनके स्कूल के लिए टाइम टेबल का एक सिस्टम था।

8. गेट्स ने भी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने 1975 में हार्वर्ड युनिवर्सिटी को छोड़ दिया और अपने आप को पूरी तरह से माइक्रोसॉफ्ट के प्रति समर्पित कर दिया। हालांकि 2007 में उसी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद डिग्री देकर सम्मानित किया.

9. बिल गेट्स ने अपनी 30 साल की उम्र में यह इच्छा व्यक्त की थी की वह करोडपति बनना चाहते है लेकिन यह बात अलग है की सिर्फ 1 साल के बाद ही वह अरबपति बन चुके थे।

10. बिल गेट्स की पहले एक कंम्पनी थी “Traff-O-Data” जो ऐसे यंत्र बनाती थी जो कि सड़क पर स्थति किसी बिन्दु से गुजरने वाली कारों की गिणती रिकार्ड करते थे।
 
                                           Bill Gets's Airplan
11. 1997 तक वह तक वह आम आदमी की तरह ही उड़ान भरते थे। अब उनके पास अपनी एक प्लेन है जिसको वह अपना ‘बड़ा फिजूलखर्च’ बताते हैं।

12. अपने महंगे प्लेन के अलावा बिल गेट्स के पास कैंची का अविष्कार करने वाले “लियोनार्डो दा विंसी” के लिखे हुए कोड भी है जो इन्होने साल 1994 में 30.8 मिलियन डॉलर में ख़रीदे थे।

13. बिल गेट्स English के अलावा कोई और भाषा नहीं जानते। उनके जीवन में सबसे बड़ा अफसोस यही है।

 
                              Bill Gets in Jail
14. बिल गेट्स को 17 की उम्र में लाल बत्ती तोड़ने के जुर्म में जेल की हवा खानी पड़ी थी।

15. कार के शौकिन गेट्स ने माइक्रोसाॅफ्ट की पार्किंग में एक कर्मचारी की कार को ठोकर मार दी। वे कर्मचारी को अपना बिजनेस कार्ड पकड़ाकर चलते बने और कह गए कि डैमेज ठीक कराने के पैसे आकर ले जाएं। इससे “Send the bill to bill” की कहावत फेमस हो गई।

16. बिल गेट्स हर सेकेंड में करीब 12,054 रूपए कमाते हैं यानि कि एक दिन में लगभग 102 करोड़ रूपए कमाते हैं।

17. अगर बिल गेट्स का अपना कोई देश होता तो पुरी दुनिया में वह देश 37वां सबसे अमीर देश होता।

18. बिल गेट्स अगर पूरी दुनिया में हर व्यक्ति को लगभग बराबर-बराबर रूपए बाटें तो हर एक के हिस्से में करीब 4,983 रूपए आएगें।

19. हमारे भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी “Mahendra Singh Dhoni” हैं. अगर वह अपना पैसा बिलकुल खर्च न करें तो उन्हें बिल गेट्स के बराबर पैसा इकट्टठा करने में 35,000 साल लग जाएगें।

20. बिल गेट्स पूरे अमेरिका का कर्जा सिर्फ दस साल में उतार सकते हैं।

21. यदि बिल गेट्स 6.5 करोड़ रुपए रोज खर्च करे तो भी अपनी पूरी संपत्ति को खर्च करने में इन्हें 218 साल लगेंगे।

22. अगर मौजूदा संपत्ति के हिसाब से आकलन करें तो बिल गेट्स जब तक जीवित रहेंगे प्रति सेकंड 7 हजार रुपये कमाते रहेंगे. ऐसे में मजाक में कहा जाता है कि अगर बिल गेट्स अपना 100 डॉलर का जमीन पर गिर गया नोट उठाते हैं, तो वह उठाने में उन्हें जितना समय लगेगा, उतने में वह उससे ज्यादा रकम कमा लेते हैं.

23. गेट्स अपनी लाइफ में 100 मिलियन डाॅलर (63170 Crore) दान करना चाहते है।

                                                               Bill Gets With His Family
24. बिल गेट्स के दो बेटियां और एक बेटा है। हर बच्चे को माता पिता से केवल 10 मिलियन डॉलर मिलेंगे जबकि उनकी संपत्ति 72 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।
            
25. गेट्स हर साल 6.4 करोड़ रूपए प्राॅपर्टी टैक्स के रूप में अदा करते है। जबकि अपने अक्षय कुमार 18 करोड़ रूपए TAX भरते है।

                                                                     Bill Gets in INDIA with Wife
26. बिल गेट्स के दिल में भारत के लिए विशेष स्थान है. वह यहां गरीबों के पुनरुत्थान के लिए चलाए जा रहे फाउंडेशन के कार्यक्रमों को देखने हर साल आते हैं.

27. बिल गेट्स आज भी खाना खाकर अपनी प्लेट खुद ही साफ करते है। वे कहते है कि मुझे ये अच्छा लगता है।

28. अगर किसी को जाना है तो  बता दे कि बिल गेट्स के घर का पता है :

1835, 73 एवेन्यू एनई, मेडिना, वॉशिंगटन 98039. 
                                        Bill Gets House
Read More

गुरू नानक से जुड़े हैरानीजनक तथ्य

 गुरू नानक (पंजाबी: ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ)

जन्म :- नानक कार्तिक पूर्णिमा, संवत् १५२७ अथवा 15 अप्रैल 1469 राय भोई की तलवंडी, (वर्तमान ननकाना साहिब, पंजाब, पाकिस्तान, पाकिस्तान)

मृत्यु :- 22 सितंबर 1539करतारपुर

समाधि स्थल  :- करतारपुर

व्यवसाय :- सिखधर्म के संस्थापक

सक्रिय वर्ष :- 1499–1539

पूर्वाधिकारी :- गुरु अंगद देव

परिचय 

इनका जन्म रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी नामक गाँव में 15 अप्रैल, 1469 में कार्तिकी पूर्णिमा को एक खत्रीकुल में हुआ था। इनके पिता का नाम कल्यानचंद या मेहता कालू जी था, माता का नाम तृप्ता देवी था। तलवंडी का नाम आगे चलकर नानक के नाम पर ननकाना पड़ गया। इनकी बहन का नाम नानकी था। इनके अनुयायी इन्हें गुरु नानक, गुरु नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से संबोधित करते हैं। गुरु नानक अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाजसुधारक, कवि, देशभक्त और विश्वबंधु - सभी के गुण समेटे हुए थे।


                 विद्यालय में बालक नानक
बचपन से इनमें प्रखर बुद्धि के लक्षण दिखाई देने लगे थे। लड़कपन ही से ये सांसारिक विषयों से उदासीन रहा करते थे। पढ़ने लिखने में इनका मन नहीं लगा। ७-८ साल की उम्र में स्कूल छूट गया क्योंकि भगवत्प्रापति के संबंध में इनके प्रश्नों के आगे अध्यापक ने हार मान ली तथा वे इन्हें ससम्मान घर छोड़ने आ गए। तत्पश्चात् सारा समय वे आध्यात्मिक चिंतन और सत्संग में व्यतीत करने लगे। बचपन के समय में कई चमत्कारिक घटनाएं घटी जिन्हें देखकर गाँव के लोग इन्हें दिव्य ऴ्यक्तित्व मानने लगे। बचपन के समय से ही इनमें श्रद्धा रखने वालों में इनकी बहन नानकी तथा गाँव के शासक राय बुलार प्रमुख थे।
नानक के सिर पर सर्प द्वारा छाया करने का दृश्य देखकर राय बुलार का नतमस्तक होना

विवाह

इनका विवाह सोलह वर्ष की अवस्था में गुरदासपुर जिले के अंतर्गत लाखौकी नामक स्थान के रहनेवाले मूला की कन्या सुलक्खनी से हुआ था। ३२ वर्ष की अवस्था में इनके प्रथम पुत्र श्रीचंद का जन्म हुआ। चार वर्ष पीछे दूसरे पुत्र लखमीदास का जन्म हुआ। दोनों लड़कों के जन्म के उपरांत १५०७ में नानक अपने परिवार का भार अपने श्वसुर पर छोड़कर मरदाना, लहना, बाला और रामदास इन चार साथियों को लेकर तीर्थयात्रा के लिये निकल पडे़ ।

उदासियाँ  

ये चारों ओर घूमकर उपदेश करने लगे। १५२१ तक इन्होंने तीन यात्राचक्र पूरे किए, जिनमें भारत, अफगानिस्तान, फारस और अरब के मुख्य मुख्य स्थानों का भ्रमण किया। इन यात्राओं को पंजाबी में "उदासियाँ" कहा जाता है।

दर्शन 

नानक सर्वेश्वरवादी थे। मूर्तिपूजा को उन्होंने निरर्थक माना। रूढ़ियों और कुसंस्कारों के विरोध में वे सदैव तीखे रहे। ईश्वर का साक्षात्कार, उनके मतानुसार, बाह्य साधनों से नहीं वरन् आंतरिक साधना से संभव है। उनके दर्शन में वैराग्य तो है ही साथ ही उन्होंने तत्कालीन राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक स्थितियों पर भी नजर डाली है। संत साहित्य में नानक उन संतों की श्रेणी में हैं, जिन्होंने नारी को बड़प्पन दिया है।

उपदेश 

इनके उपदेश का सार यही होता था कि ईश्वर एक है उसकी उपासना हिंदू मुसलमान दोनों के लिये है। मूर्तिपुजा, बहुदेवोपासना को ये अनावश्यक कहते थे। हिंदु और मुसलमान दोनों पर इनके मत का प्रभाव पड़ता था। लोगों ने तत्कालीन इब्राहीम लोदी से इनकी शिकायत की और ये बहुत दिनों तक कैद रहे। अंत में पानीपत की लड़ाई में जब इब्राहीम हारा और बाबर के हाथ में राज्य गया तब इनका छुटकारा हुआ।

मृत्यु   

जीवन के अंतिम दिनों में इनकी ख्याति बहुत बढ़ गई और इनके विचारों में भी परिवर्तन हुआ। स्वयं विरक्त होकर ये अपने परिवारवर्ग के साथ रहने लगे और दान पुण्य, भंडारा आदि करने लगे। उन्होंने करतारपुर नामक एक नगर बसाया, जो कि अब पाकिस्तान में है और एक बड़ी धर्मशाला उसमें बनवाई। इसी स्थान पर आश्वन कृष्ण १०, संवत् १५९७ (22 सितंबर 1539 ईस्वी) को इनका परलोकवास हुआ।

मृत्यु से पहले उन्होंने अपने शिष्य भाई लहना को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया जो बाद में गुरु अंगद देव के नाम से जाने गए। गुरु नानक के पुत्रों ने इसका विरोध भी किया।

कवित्व 

 नानक अच्छे कवि भी थे। उनके भावुक और कोमल हृदय ने प्रकृति से एकात्म होकर जो अभिव्यक्ति की है, वह निराली है। उनकी भाषा "बहता नीर" थी जिसमें फारसी, मुल्तानी, पंजाबी, सिंधी, खड़ी बोली, अरबी, संस्कृत और ब्रजभाषा के शब्द समा गए थे ।

रचनाएँ 

 गुरु ग्रन्थ साहिब में सम्मिलित 974 शबद (19 रागों में), गुरबाणी में शामिल है- जपजी, Sidh Gohst, सोहिला, दखनी ओंकार, आसा दी वार, Patti, बारह माह । 




Read More

Interesting facts about Google

Interesting facts about Google (in Hindi)
गूगल के बारे में रोचक तथ्य




Google


इंटरनेट की दुनिया से जुड़े लोगों से यह पूछना कि आप गूगल के बारे में जानते है, बेमानी सवाल होगा.
1998 में शुरू यह सर्च इंजन जल्द ही लोगों की daily life का हिस्सा बन गया.
लोग अक्सर पूछते हैं कि गूगल सर्च इंजन होने के क्या मायने हैं, इसका पहला जवाब होता है भरोसा.
 इंटरनेट पर किसी को कुछ भी चाहिए, उसका पहली शुरूआत गूगल homepage से ही होती है.
गूगल ने इंटरनेट सर्चिंग को आसान बनाया है.
सर्च इंजन ज्यादा user friendly हुआ है.
Youtube से Gmail तक और एंड्रोइड से लेकर गूगल अर्थ तक हर जगह पूरी दुनिया गूगलमय हो गई है.
आइए जानते हैं गूगल के बारे में कुछ रोचक बातें.

गुगल एक सैकेंड में लगभग 35,700 रूपए कमाता है.

अगर आपको कोई चीज को सर्च करना हो तो हम कहते हैं गूगल पर सर्च करो न कि इंटरनेट पर.
इस बात मतलब यह कि आज गूगल इंटरनेट का पर्याय बन चुका है.
इस कंपनी की शुरुआत 1995 में हुई थी.
 गूगल को गूगल बनाने वाले लैरी पेज और सर्जे ब्रिन 1995 में पहली स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिले.
साल 1996 में उन्होंने पहला सर्च इंजन 'बेकरब' बनाया. Domain register करने के वक्त इसे गूगल नाम दिया. दरअसल 'गूगल' असल में गोगल की गलत स्पेंलिंग है.
 गूगल एक बहुत बड़ी संख्या है, जिसमें 1 से लेकर 100 शून्य लगते हैं.
गूगल इंक आधिकारिक रूप से 1998 में दर्ज कर ली गई.
उस समय दुनिया की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में एक 'सन' ने एक लाख dollar के बदले कंपनी खरीदने की कोशिश की थी.
वह भी ऐसे समय में, जब गूगल का कोई अस्तित्व नहीं था.

1998 में पहली बार गूगल डूडल दर्शकों को homepage पर दिखाई दिया.
इसमें नेवाडा में Burning festivel में भाग ले रहे लोगों के बारे में था.
गूगल में डूडल की बहुत बड़ी टीम काम करती है, जो अभी तक एक हजार से ज्यादा डूडल post कर चुकी है. डूडल एक खास तरह का लोगो होता है, जो गूगल पर किसी भी खास दिन या किसी बड़े व्यक्ति की याद पर लगाया जाता है.
जब दिवाली का त्योहार होता है तो पटाखे वाला डूडल दिखाया जाता है.नीचे वही दिखाया गया है.



2000 में गूगल ने adword की शुरुआत की.
यह self service program है, जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति online कैम्पेन चला सकता है.
आज के विज्ञापन संबंधी समाधान, जैसे display, mobile, video और simple text की शुरुआत एक दशक पहले हो चुकी थी.
इस service ने हजारों व्यापार फर्म्स को फायदा पहुंचाया.

2004 में अप्रैल फूल यानी एक अप्रैल के दिन गूगल ने Gmail शुरू किया. सबसे ज्यादा Storage, तेजी से मेल सेंड करने की क्षमता ने लोगों के बीच इसे लोकप्रिय बना दिया.

शुरुआत में इसे Gmail account बनाने के लिए इसका आमंत्रण होना बहुत जरुरी होता था.
बाद में popular होने के बाद यह सबके लिए free कर दिया गया.

2004 में ही गूगल ने digital mapping कंपनी कीहोल को अधिग्रहण कर लिया और 2005 में google map और गूगल अर्थ जैसी नई एप्लीकेशन लांच की. इसमें ऐसे फीचर हैं, जो पलभर पूरी दुनिया का नाप दें.
वही अब इसकी पहुंच चाँद तक है.

गूगल की Gphone लाने को लेकर बहुत सारे कयास लगाए जा रहे थे.
बाद में कंपनी मोबाइल फोन के लिए एंड्रोएड प्लेटफॉर्म लेकर आई.
यह आज सभी फोन users की जरूरत बन गया है.

गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का हे ! उतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए एक टेराबाइट की एक लाख ड्राइव की जरुरत होगी !


Google Home Page


गूगल का home पेज इतना खाली इसलिए लगता हे क्योकि सर्ग़ेई ब्रिन और लेरी पेज को html का ज्ञान नहीं था ! जिस से वे इसे भव्य बना पाते ! बहुत समय तक तो इस पर सबमिट बटन भी नहीं था, रिटर्न की को हिट करके ही टेग सर्च किये जाते थे !

गूगल ने अपने स्ट्रीट व्यू मेप के लिए 80 लाख 46 हजार की.मी. सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए हे !

दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण कम्पनी की वेबसाइट के कोड में 23 मार्कअप एरर हे !

2011 में गूगल का 96 फीसदी रेवेन्यु जो की 37.9 अरब डॉलर था ! वह सिर्फ विज्ञापन से आया था !

गूगल कोई भी उत्पाद लाता था और वह कुछ दिनों में हिट भी हो जाता है.
2 सितम्बर 2008 में New open sorce web browser लांच किया गया है, जिसका नाम था गूगल क्रोम था, इसके आने के बाद इंटरनेट users को एक नया एहसास मिला.
नीचे वही दिखाया गया है.


2006 में गूगल ने ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग साइट Youtube खरीद ली.


  Youtube पर हर मिनट के हिसाब से 60 घंटे तक वीडियो upload किए जाते हैं.
वहीं दुनिया भर लाखों चैनल पर आने वाले programe इस पर upload होते हैं, इस तरह की चीज ने दुनिया को और पास लाकर खड़ा कर दिया.
Read More

Samsung Mobile Phones – Secret codes

सैमसंग मोबाइल फोन्स के लिए सीक्रेट कोड्स (Samsung Mobile Phones – Secret codes)




Note ==> ध्यान रखें कि यहाँ पर दी गई जानकारी सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जो मोबाइल फोन के बारे में अच्छा-खासा अनुभव रखते हों। यदि मोबाइल के मामले में आपकी जानकारी बहुत कम है तो इन सीक्रेट कोड्स का प्रयोग कदापि न करें अन्यथा किसी भी प्रकार के नुकसान के जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।


सॉफ्टवेयर वर्सन के लिए – *#9999#
IMEI नंबर के लिए – *#06#
सीरियल नंबर के लिए – *#0001#
बैटरी स्टेटस – मेमोरी कैपेसिटी के लिए – *#9998*246#
व्हाइब्रेश टेस्ट के लिए – *#9998*842# – *#8999*842#
अलार्म बीपर – रिंगटोन टेस्ट के लिए – *#9998*289# – *#8999*289#
स्माइली के लिए –  *#9125#
सॉफ्टवेयर वर्सन के लिए – *#0837#
डिस्प्ले कांट्रास्ट के लिए – *#0523# – *#8999*523#
बैटरी की जानकारी के लिए – *#0228# or *#8999*228#
डिस्प्ले स्टोरेज कैपेसिटी के लिए – *#8999*636#
डिस्प्ले सिम कार्ड जानकारी के लिए – *#8999*778#
तारीख और अलार्म क्लॉक के लिए – *#8999*782#
सैमसंग हार्डवेयर वर्सन के लिए –  *#8999*837#
नेटवर्क जानकारी के लिए – *#8999*638#
फर्मवेयर वर्सन के लिए – *#1234#
टेस्ट मेनु के लिए – *#8999*8378#
LCD Brightness के लिए – *#8999*523#
Error LOG मेनु के लिए – *#8999*377#  Menu
PhoneModel (Wap) के लिए – *#92782#
काल लिस्ट के लिए – *#2255#
जावा वर्सन के लिए – *#5282837#

Read More

Most runs in an over in Tests



टेस्ट मैचों के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन




इस पोस्ट में आप को टेस्ट क्रिकेट इतिहास के उन ओवरों के बारे में बताया जाएगा जिनमें सबसे ज्यादा रन बनें।


यहां पर हम टॉप 12 ओवरस् के बारे में बताएँगे जिनमें से -

2 बार 28-28 रन बनें
1 बार 27 रन बनें
4 बार 26-26 रन बनें और
5 बार 25-25 रन बनें

सबसे पहले उस ओवर में कितने रन बने यह दिया गया है।

फिर किस बल्लेबाज़ जा बल्लेबाज़ो द्वारा वह ओवर खेला गया है।

 बरैकेट में उस बल्लेबाज़ द्वारा क्रमवार गेंदो पर बनाए रन दिए गए हैं।

यदि नो बाल या लेगबाई है तो उसे लाल रंग दिया गया है।

ओवर फेंकने वाला गेंदबाज़

टीम - बैंटिग टीम बनाम बोलिंग टीम

मैच किस साल और कहां खेला गया

Youtube Video (यदि है)

(कठिन नामों के उच्चारण बरैक्ट में हिंदी में दिए गए हैं)


   

                           BC Lara

28
BC Lara (466444)
RJ Peterson
West Indies v South Africa
2003-04 Johannesburg (जोहनासबर्ग) , South Africa
Youtube Video https://www.youtube.com/watch?v=QuSugX0VoGI




         GJ Bailey 

28
GJ Bailey (462466)
JM Anderson
2013-14 Australia v England
Perth, Australia
Youtube Video -https://www.youtube.com/watch?v=A8TZioqN7Xw


                               Shahid Afridi

27
Shahid Afridi (666621)
Harbhajan Singh
Pakistan v India
2005-06 Lahore, Pakistan
Youtube Video - https://www.youtube.com/watch?v=CTXFuQkW1vU




                                             CD McMillan

26
CD McMillan (444464)
Younis Khan
New Zealand v Pakistan
2000-01 Hamilton(हैमिल्टन), New Zealand



                                     BC Lara


26
BC Lara (406664)
Danish Kaneria
West Indies v Pakistan
2006-07 Multan, Pakistan



                                 MG Johnson

26
MG Johnson (446066)
PL Harris
Australia v South Africa
2008-09 Johannesburg, South Africa




                                     BB McCullum

26
BB McCullum (466046)
RAS Lakmal
New Zealand v Sri Lanka
2014-15 Christchurch(क्राइस्टचर्च), New Zealand



                      AME Roberts

25
AME Roberts (46266L)
IT Botham
West Indies v England
1980-81 Port-of-Spain, West Indies


                   B Sutcliffe

25
B Sutcliffe(बी सटक्लिफ) (66061)
HJ Tayfield
New Zealand v South Africa
1953-54 Johannesburg


                             NJ Astle

25
NJ Astle(एनजे एस्टल) (666L)
AR Caddick
New Zealand v England
2001-02 Christchurch


                     RR Sarwan

25
RR Sarwan (44444nb40)
MM Patel
West Indies v India
2006 Basseterre (बस्सेटेरे), West Indies


                   AB de Villiers

25
AB de Villiers (66661w)
AB McDonald
South Africa v Australia
2008-09 Cape Town, South Africa

Request for more facts uploading our facebook id is Yaar Tera (Rohit Jakhar)
Read More